बॉलीवुड मुझसे जलता है: प्रियदर्शन

दक्षिण भारतीय फिल्‍मकार प्रियदर्शन ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍में बनाई है। उनकी दक्षिण भाषी फिल्‍म कांजीवरम को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला है। इतने सफल होने के बावजूद प्रियदर्शन बॉलीवुड को लेकर खुश नहीं है। उनका कहना है कि बॉलीवुड उनकी सफलता से जलता है।

बॉलीवुड में प्रियदर्शन ने कई साल बिताए है। उन्‍होने अभी तक 25 फिल्‍में बनाई है। उनकी ज्‍यादातर फिल्‍में हिट रहीं है जिसमें हेरा फेरी और मालामाल वीकली है। उनका कहना है कि वे इकलौते दक्षिण भाषी फिल्‍मकार है जो बॉलीवुड में सफलता के परचम लहरा रहें है।

भले ही प्रियदर्शन ने कांजीवरम जैसी गैर व्‍यावसायिक फिल्‍म दी है लेकिन उनका पसंदीदा विषय कामेडी ही रहा है। खुद उनका कहना है, "राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीत लेने के बाद मेरा ट्रैक बदलने वाला नहीं है। मैं कॉमेडी फिल्‍मे बनाकर समाज की सेवा करता हूं।"

प्रियदर्शन की आगामी फिल्‍म दे दना दन भी कामेडी है जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ काम कर रहें है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X