हॉलीवुड से काफी पिछे है बॉलीवुड

नील ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम अक्सर हॉलीवुड और बॉलीवुड के बारे में बात करते हैं लेकिन मेरा मानना है कि हम प्रौद्योगिकी या प्रोसेसिंग या पटकथा या किसी चीज के क्रियान्वयन के मामले में उनके आसपास भी नहीं हैं। हॉलीवुड में फिल्म सुपरमैन 30 साल पहले बनी और हम अब जाकर क्रिश जैसी फिल्म बना पाए हैं।
लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारी फिल्में खराब है बल्कि हम अपने दर्शकों के समक्ष ऐसी फिल्में नहीं पेश कर पाए। हॉलीवुड फिल्मों की सफलता का कारण उसकी कल्पना तथा प्रभावी क्रियान्वयन है। बॉलीवुड में जो लास्ट हॉरर फिल्म बनी है और जिसे मैं पसंद करता हूं, वह हांटेड है। मुझे विश्वास है कि हम अगले स्तर पर जल्दी ही जा सकते हैं। प्लेयर्स के निर्देश अब्बास मस्तान हैं। यह फिल्म हॉलीवुड की क्राइम थ्रिलर द इटालियन जाब का रीमेक है।
नील ने फिल्म बनाने के तरीके को लेकर दोनों निर्देशक की तारीफ की। फिल्म में उन्होंने कंप्यूटर हैकर की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, मैंने कंप्यूटर हैकर की भूमिका निभाई है। वह तेज है और जो भी चीज चाहता है, वह जहां भी है, उसे हैक कर लेता है।
इसमें एक लूट दिखाई गई है जो नील के बिना असंभव हैं नील ने कहा, मैं अब्बास मस्तान की एक चीज के लिए प्रशंसा करता हूं। खिलाड़ी से लेकर प्लेयर्स तक में उन्होंने प्रगति की है। फिल्म छह जनवरी को रिलीज हो रही है। इसमें अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, सोनम कपूर, बिपाशा बसु, ओमी वैद्य और सिकंदर खेर भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











