बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार एक साथ तीन स्टार्स..शानदार
बॉलीवुड जान्हवी कपूर, सारा अली खान और निधी अग्रवाल बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड में जल्द ही तीन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, निधी अग्रवाल और सारा अली खान का स्वागत करने के लिए तैयार है। तीनों ही डेब्यू से पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। तीनों का ही बॉलीवुडडेब्यू लगभग फाइनल हो गया है।
[#BackOnTrack: ये फिल्म FLOP ही सही...अब अगली ब्लॉकबस्टर पक्का है! ]
बाकियों से अलग जो खास बात पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही है वो ये कि तीनों ही सोशल मीडिया पर खासकर छाई हुई हैं। कहना गलत नहीं होगा कि डेब्यू से पहले ही तीनों सुपरस्टार बन चुकी हैं। सारा अली खान अभिषेक कपूर की फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करेंगी ।

वहीं जान्हवी कपूर का धर्मा प्रोडक्शन के साथ डेब्यू लगभग फाइनल माना जा रहा है। बैंगलोर डिस्कवरी निधी अग्रवाल भी मुन्ना माइकल से टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्य़ू करने के लिए तैयार हैं। जहां एक और जान्हवी कपूर बड़े बैनर के साथ डेब्यू के लिए तैयार हैं ।
वहीं सारा अली खान दिलचस्प फिल्म के साथ डेब्यू करना सही समझा। निधी अग्रवाल भी मुन्ना माइकल के अलावा एक लीडिंग प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों की डील फाइनल कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications