अडंरवर्ल्ड डॉन के लिए भी मायने रखती है बॉक्सऑफिस रिपोर्ट
हिंदी सिनेमा के परफेक्ट खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले बीस सालों से अपने रोमांचक अभिनय से लोगों का दिल बहला रहे हैं। अपने एक्शन और बेहतरीन अभिनय से लोगों को दिवानी बनाने वाले अक्षय कुमार बहुत जल्द एकता कपूर निर्मित फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह अडंरवर्ल्ड डॉन शोएब का किरदार निभा रहे हैं जो कि अडंरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से काफी प्रभावित है।
15 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान नजर आयेंगे। फिल्म के बारे में ज्यादा बात ना करते हुए अक्षय ने अपने बारे में बहुत कुछ मीडिया को बताया।
फिल्मी दुनिया को अपना सबकुछ मानने वाले अक्षय ने कहा कि फिल्में ही उनकी जिंदगी हैं, फिल्में नहीं तो मैं नहीं। पिछले साल लगातार उनकी दो फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर सौ करोड़ की कमायी की है जिसके बारे में खिलाड़ी अक्षय ने कहा कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है। अक्षय ने कहा कि इसलिए लोग मुझे फायदेमंद अभिनेता कहते हैं जिसे सुनकर मुझे बहुत खुशी होती है। फिल्मों में जमे रहना जरूरी होता है। वितरकों और प्रदर्शकों को खुश करना जरूरी होता है। आखिरकार इन्हीं लोगों से आपका काम चलता है। बॉक्सऑफिस का परिणाम मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है।
आईये आपको दिखाते हैं अक्षय कुमार की रोचक तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











