लैला खान को लेकर क्यों चुप है बॉलीवुड?

By सोनिका मिश्रा

Laila Khan
विवादों से रहा है अब तक साथ उसका,
मगर हर कोई चाहता है जानना राज उसका,
खामोश रहेगा हर एक इज्जतदार इस नाम पर,
शायद इसीलिए गुमनाम है अंजाम उसका।

आजकल बॉलीवुड में बदलाव की आंधी सी आई हुई है। सत्यमेव जयते से आमिर समाज को बदलने में लगे हुए हैं, दूसरी तरफ सलमान खान अपने ट्वीटर पर एक बाद एक समाज में चल रही समस्याओं पर अपना पक्ष रख रहे हैं। लेकिन ये देखकर ताज्जुब हुआ कि बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान के गायब हो जाने और अब मारे जाने की खबर पर बॉलीवुड का कोई खान कुछ नहीं बोल रहा। खान ही नहीं, कपूर या बच्‍चन भी मौन हैं।

फरवरी 2011 से लैला खान रहस्यमय रुप से गायब हैं। कुछ समय बाद खबर आई कि उनका लश्कर से संबंध है और मुंबई हमले में उनका खास हाथ है। मुंबई हमले के लिए लैला ने ही मुंबई की सारी खबरें लश्कर तक पहुंचाई थीं। उसके बाद खबर आई कि लैला कश्मीर में आतंकवादियों के साथ रह रही हैं। लेकिन उन तक आज तक कोई पहुंच नहीं पाया।

आज 5 जुलाई को लैला के साथी ने बताया कि लैला खान सहित उनकी बहन व मां को 2011 में ही मारा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद लैला खान के पिता ने इन सभी बातों की सच्चाई से इंकार किया है।

न्यूज चैनल से लेकर अखबारों और ऑनलाइन मीडिया तक ने इस बॉलीवुड अभिनेत्री की कहानी को लेकर टीआरपी बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है, लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड में रहे समाज सुधारकों ने इस मसले पर आज तक कोई भी बात नहीं की है। क्या बॉलीवुड में लैला खान को भी एक आतंकवादी समझ किनारे कर दिया है?

ज्ञात हो कि लैला खान पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं और 2008 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म वफा में काम करने को लेकर काफी चर्चा में रहीं। आज इस अभिनेत्री को लेकर कोई बात नहीं करना चाहता, क्योंकि शायद हर कोई इस विवादास्पद मसले पर बोलकर या अपना पक्ष रखकर खुद को किसी भी तरह के विवाद में डालना नहीं चाहता।

खैर ये तो बॉलीवुड है यहां हर पल हर घड़ी उगते सूरज को सलाम किया जाता है। बॉलीवुड कुछ कहे या ना कहे पर खबरों की सुर्खियों में हर बार उनका नाम 'बालीवुड अभिनेत्री लैला खान' के रूप में लिया जा रहा है। इस नाम से कोई भी बॉलीवुड हटा नहीं पाएगा और लैला से जुड़ी सुर्खियों पर ना कल किसी ने कुछ कहा है ना आज और ना ही आने वाले कल में कुछ कहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X