"बॉलीवुड करण जौहर के बिना अधूरा है"
सैफ अली खान का कहना है कि बॉलीवुड करण जौहर के बिना अधुरा है।
सैफ अली खान करण जौहर के साथ इस साल आईफा होस्ट करने वाले हैं। आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैफ अली खान करण जौहर की तारीफ करते हुए बोले कि करण जौहर के बिना बॉलीवुड अधूरा है।वो बॉलीवुड के खून की धमनी है। सैफ अली खान ने करण जौहर को बाहुबली भी कहा।
सैफ अली खान ने साथ ही ये भी कहा कि "मैं 2000 से मेजबानी कर रहा हूं और उसके बाद से हर साल इस काम को पाने में कामयाब रहा।मैं वाकई इस काम को इंज्वॉय करता हूैं।" साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो शाहरुख खान के साथ शो होस्ट करना चाहेंगे क्योंकि शाहरुख काफी शातिर और प्रजेंस ऑफ माइंड वाले एक्टर हैं।

करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल भी इस साल आईफा में नामांकित है।उन्होंने कहा है कि अवार्ड जीतना शानदार होता है लेकिन ना जीतने पर भी परवाह नहीं करनी चाहिए। करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन साथ में आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।
वरूण धवन भी इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि वो शाहरुख खान और सैफ अली खान को फिर से एक बार पर्दे पर साथ में देखना चाहेंगे। सैफ अली खान और शाहरुख खान करण जौहर की फिल्म कल हो ना हो में साथ में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications