इस बार आईपीएल नहीं डालेगा बॉक्स ऑफिस पर डाका

इस बार आईपीएल के बीच में जो फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं उनमें साजिद खान की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल टू(छह अप्रैल), अभिनेता जान अब्राहम की पहली होम प्रोडक्शन विक्की डोनर (20 अप्रैल), वायकाम 18 मोशन पिक्चर्स की बिट्टू बास (20 अप्रैल) और विधु विनोद चोपड़ा की फरारी की सवारी (27 अप्रैल)शामिल हैं।
जब इस बारे में जब साजिद खान से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि आईपीएल के दौरान फिल्म रिलीज नहीं करना एक मिथ्या है जिसे इस बार उन्होंने तोड़ने की कोशिश की है और दावा किया कि हाउसफुल 2, हाउसफुल पार्ट वन की तरह ही हिट होगी।
आपको बता दें कि आईपीएल का खेल 4 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जो 59 दिनों तक चलेगा और आपको जानकर हैरत होगी कि कुल मिलाकर आईपीएल के बीच में 24 फिल्में रिलीज होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











