..................... Bollywood Hot Beauty Neha Dhupia turns 33 today - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में सेक्स और शाहरूख को बेचने वाली नेहा हुईं 33 की

बॉलीवुड में सेक्स और शाहरूख को बेचने वाली नेहा धूपिया आज 33 साल की हो गयी हैं। फिल्म कयामत से जूली और सिंह और इज किंग से टीवी की नौटंकी क्वीन बन चुकी नेहा को आज भी एक बड़ी सक्सेस का इंतजार है। बावजूद इसके मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम नेहा धूपिया अपने करियर से संतुष्ट दिखायी पड़ती हैं।

अपनी फिल्मों से कम लेकिन अपनी बेबाक जबान के कारण नेहा हमेशा हाईलाइट होती हैं। फिल्मों में आशातीत सफलता नही मिल पाने की वजह से नेहा ने पिछले दिनों टीवी का रूख किया था। वो कलर्स पर कॉमेडी शो 'नौटंकी : द कॉमेडी थियेटर' में बतौर जज बनकर लोगों के सामने आयी लेकिन यहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया लेकिन फिर भी नेहा की अपने आप को साबित करने की कोशिशें जारी हैं।

सन् 2002 में मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद नेहा ने फिल्मों में कदम रखा था। नेहा ने 'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'सिंह इज किंग' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है तो 'शीशा' जैसी कुछ सफल परियोजनाओं में भी काम किया है। उन्होंने 2004 में आई विवादास्पद फिल्म 'जूली' में भी अभिनय किया है लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी थी। इस फिल्म के प्रमोशन के वक्त नेहा ने कहा था कि बॉलीवुड में केवल दो चीज बिकती है एक सेक्स और दूसरा शाहरूख खान। जिसके बाद काफी हंगामा मचा था।

आईये जानते हैं बॉलीवुड सितारों ने नेहा के लिए ट्विटर पर क्या लिखा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X