100 करोड़ की शादी में जेनिफर लोपेज़ का डांस, AIB बॉयज़ रणवीर - अर्जुन की पार्टी!

भई इनफ्लेशन हो या रिसेशन, पैसे हों या ना हों हमारे देश में शादियां तो होती ही रहेंगी। और जनाब इतनी ही ठाठ से होती रहेंगी। ऐसे ही ठाठ से एक शाही शादी हुई झील नगरी में। लंदन बेस्ड हिंदुजा ग्रुप के प्रमुख गोपीचंद के बेटे संजय उदयपुर में प्रसिद्ध डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ विवाह बंधन में बंधे। और इस शादी का गवाह बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी बना।

शादी में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा खान, सोफी चौधरी, संजय-महीप कपूर, सोहैल-सीमा खान, चंकी पांडेय, डीनो मोरिया, रश्मि निगम, लव सिन्हा और हॉलीवुड स्टार्स जेनिफर लोपेज और निकोल श्वार्जनेगर मौजूद रहे।

यह शादी इस साल की अब तक की सबसे महंगी शादी साबित हो रही है। शादी में करीब 100 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं। शादी में शरीक होने के लिए 15 से ज्यादा देशों के 700 मेहमान पहुंचे। तीन दिन में 150 से ज्यादा चार्टर प्लेन एयरपोर्ट पर उतरे।

शादी में संगीत समारोह के दौरान बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने तूने मारी एंट्रियां...पर परफॉर्मेस दी, तो संगीतकार विशाल-शेखर ने भी अपनी प्रस्तुतियों से मेहमानों को झुमाया।

वहीं शादी की हाईलाईट थीं हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज़ और उनका डांस। जेनिफर ने अपने गानों अनटिल इट बीट्स नो मोर, वन लव पर...जबर्दस्त डांस परफॉरमेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेहमानों के लिए यह मेजबानों की तरफ से शादी का सबसे एंटरटेनमेंट पैकेज था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X