हॉलीवुड पश्चिम का तो बॉलीवुड पूरब का
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने कहा कि अगर हॉलीवुड पश्चिम का प्रतिनिधित्व करता है तो बॉलीवुड पूरब का, क्योंकि भारतीय फिल्में मध्य पूर्व के देशों में खासी पसंद की जाती है। सैफ ने कहा कि आज भारतीय सिेनेमा के सौ साल पूरे हो गये हैं। जिस बात का मुझे गर्व है कि मैं इस महान क्षेत्र का हिस्सा हूं। बॉलीवुड में पूरा दम है कि वो हॉलीवुड को पूरी तरह से टक्कर दे।
सैफ ने माना कि मौजूदा दौर में भारतीय सिनेमा में नये लेखकों की कमी है जो आने वाले दिनों में पूरी हो जायेगी क्योंकि अब नई प्रतिभाओं ने इस क्षेत्र में कदम रखा है। सैफ ने कहा कि बॉलीवुड में ताकत है जिससे वह हॉलीवुड को चुनौती दे सकता है।
मालूम हो कि सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गो गोवा गॉन' को लेकर चर्चित हैं, फिल्म को एक कार्ड का प्रमाण पत्र मिला है। फिल्म में पहली बार कुणाल खेमू और सैफ अली खान साथ-साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राज निधिमारू और कृष्णा डी ने किया है। यह भारत की पहली जॉंबी कॉमेडी है जो कि 10 मई को रिलीज हो रही है।
फिल्म जॉम्बीज की कहानी कहती है। जब यह फिल्म वयस्कों की श्रेणी के लिए नामांकित हुई तो फिल्म की टीम पूरी तरह से झूम उठी। फिल्म के निर्देशकों ने कहा कि अब उनकी फिल्म अपनेमूल स्वरूप में रिलीज होगी। वह फिल्म में कांट-छांट के पक्ष में नहीं थे इसलिए उन्हें खुशी हो रही है कि फिल्म को ए कार्ड मिला है।


Click it and Unblock the Notifications












