Bollywood Holi 2023- सलमान खान से अनन्या पांडे तक, इन सितारों ने फैंस को ऐसे किया होली पर विश

आज होली को लेकर धूम है और पूरे देश में लोग होली खेल रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर लोग आज होली जलाएंगे और कल होली खेलेंगे। लेकिन सोशल मीडिया आज से ही रंगो से रंग गया है और लगातार होली की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रहे हैं। इन सितारों ने अपने फैंस के लिए होली की तस्वीरें साझा की हैं और उनको शुभकामनाएं दी हैं।
इस लिस्ट में मेगास्टार सलमान खान, अनन्या पांडे और कृति खरबंदा जैसे सितारे भी शामिल हैं। इन सभी सितारों ने होली के मौके पर बधाई दी है और उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हर त्यौहार पर देखा जाता है कि सितारे पहले ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए काफी कुछ लिखते हैं और उनको खुश कर देते हैं।इस आर्टिकल में हम उन सितारों के पोस्ट दिखाएंगे जिन्होने होली पर विश किया है।
कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने लिखा, हैप्पी होली..रंगों और खुशियों का मौसम है!आइए इस होली हम अपने जीवन को समृद्धि, मुस्कुराहट और कड़ी मेहनत से रंगने का वादा करें।
सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान ने एक तस्वीर के साथ लिखा, ''सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई।'' उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
अनन्या पांडे
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लिखा,बुरा ना मानो होली है !! इसके साथ उन्होने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो रंग में रंगी दिख रहीं हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, होली है.. उनको काफी पसंद किया जा रहा है।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने कुछ इस तरह से होली की शुभकामनाएं दी हैं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने होली खेलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। उनके फैंस उनको बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications