VIDEO: 'गदर 2' के सेट पर सनी देओल ने खेली जमकर होली, मचाया जमकर हंगामा
होली के खास मौके पर सनी देओल का उत्साह गदर 2 के सेट पर दिखाई दिया। सनी देओल बीते कुछ समय से गदर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में होली का मौका हो और रंग का माहौल ना हो तो ऐसा हो नहीं सकता है। सनी देओल ने होली का यह खास वीडियो उनके फैंस के लिए होली की बधाई को और भी अधिक रंगीन बना रहा है।
जहां पर वह गदर 2 की टीम के साथ रंग खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल के इस वीडियो में निर्देशक अनिल शर्मा और उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा को पकड़कर रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जिस मस्ती भरे अंदाज में सनी देओल ने रंग लगाया है उसे आप देखते रह जायेंगे। सनी देओल का ये होली का वीडियो इंटरनेट पर उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस वीडियो को साझा किया है। सनी देओल वीडियो में अनिल शर्मा के चेहरे पर गुलाल लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल कोई मौका नहीं छोड़ते हैं रंग लगाने का। फिर अनिल के बेटे उत्कर्ष आते हैं और सनी उन्हें भी बिना रंग के जाने का मौका नहीं देते हैं।
इसके बाद तीनों मिलकर गदर 2 की टीम के साथ होली का जश्न मनाते हुए दिखाई पड़ते हैं। अनिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ पल कुछ लम्हे हमेशा रह जाते हैं और जीवन में रंग बिखेरते हैं। ये वही लम्हा है वही रंग है जो हमेशा रहेंगे। तारा सिंह और जीते के संग रंगीन रंगों में रंगे लम्हे। गदर 2 की टीम की तरफ से सभी को होली की बधाइयां। बता दें कि गदर पार्ट 1 साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। यहां देखिए इसका वीडियो जो काफी तेजी से देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











