बॉलीवुड में बड़ी फिल्में प्रदर्शन को तैयार
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'हाउसफुल' की सफलता के बाद बॉलीवुड ने राहत की सांस ली है। अब 'बदमाश कंपनी', 'काइट्स', 'राजनीति' और 'रावण' जैसी बड़ी फिल्में प्रदर्शन के लिए कतार में हैं। बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों में संयुक्त रूप से करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।
पिछले शुक्रवार को प्रदर्शित हुई 'हाउसफुल' में दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अर्जुन रामपाल, रीतेश देशमुख और जिया खान ने अभिनय किया है। साजिद नाडियावाल ने करीब 50 करोड़ रुपये में इस फिल्म का निर्माण किया है। इस हास्यप्रधान फिल्म ने अपने प्रदर्शन के शुरुआती सप्ताह में ही दुनियाभर में 64 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।
देखें : शादी करने जा रही मनीषा
हाउस फुल के प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड को पूरी उम्मीद है कि अब दुख के बाद छंटने वाले हैं । इस शुक्रवार को शाहिद- अनुष्का की फिल्म 'बदमाश कंपनी' रूपहले पर्दे पर आयेगी । आपको बता दें कि 'बदमाश कंपनी' का निर्माण यशराज फिल्म्स ने करीब 35 करोड़ रुपये के बजट में किया है।
तो वहीं 21 मई को रीलिज होने वाली राकेश रोशन की फिल्म 'काइट्स' का निर्माण करीब 60 करोड़ रुपये में हुआ है। तो वहीं प्रकाश झा की 'राजनीति' में करीब 45 करोड़ रुपये का खर्च आया है।'
देखें : तीस मार खां' बना रहीं फराह
आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही 'बदमाश कंपनी' परमीत सेठी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म हैं। शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा ने इसमें अभिनय किया है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'काइट्स' का 21 मई को दुनियाभर में प्रदर्शन होगा। प्रकाश झा की 'राजनीति' चार जून को प्रदर्शित होगी, जबकि मणिरत्नम की 'रावण' 18 जून को प्रदर्शित होगी।
जबकि 'इट्स ए वंडरफुल आफ्टर लाइफ', 'बाल हनुमान 2', 'बम बम बोले', 'फाट्सो', 'कजरारे', 'क्रांतिवीर-द रिवोल्यूशन', 'अल्लाह के बंदे', 'बंदा ये बिंदास है', 'मिलेंगे मिलेंगे' और 'पीटर गया काम से' फिल्में भी प्रदर्शन के लिए कतार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications