..................... Bollywood Hindi News Live: Urvashi Rautela cannes look, Kiara Advani got trolled for this action. - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: उर्वशी रौतेला को देख थम जाएंगी आंखें, कियारा आडवाणीं हुईं अपनी इस हरकत के लिए ट्रोल

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल की जिसपर सभी की नजरें हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला के नए लुक को देखा गया। ब्लू कलर की गाउन में वह किसी बार्बी से कम नहीं दिख रही है। वहीं दूसरी ओर कांस में गईं कियारा आडवाणी अपनी इस हरकत के लिए बुरी तरह से ट्रोल हो चुकी हैं। चलिए देखते हैं बॉलीवुड की ताजा खबरें।

किराया आडवाणी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। उनके लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। कियारा ने पहली बार कांस में दस्तक दी है। जिसे लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं हाल ही में कियारा खूबसूरत गाउन पहनकर रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और वैनिटी फेयर यूरोप के डिनर में सम्मानित हुईं। ऐसे मौके पर कियारा ने ऐसी स्पीच की वह ट्रोल होने लगीं। दरअसल फैन्स को लगता है कि कांस में जाकर ने अपनी बोली बदल गई है। वह अलग तरह से बनावटी अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

कांस फिल्म फेस्टिव से उर्वशी रौतेला की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला ऑफ शेल्डर ब्लू कलर की गाउन पहनी नजर आईं। खूबसूरत बन और डिजाइनर ज्वैलरी ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। उर्वशी रौतेला की नई तस्वीरें फैन्स को मुरीद बना रही हैं।

LIVE Feed
  • May 20, 2024 10:16 PM

    जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर अनाउंस हुई नई फिल्म

    साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर को 20 मई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस बधाई दे रहे हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को भी खास तोहफा मिला है। दरअसल, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का ऐलान किया गया है। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रशांत नील बनाने वाले हैं।

  • May 20, 2024 10:10 PM

    रणबीर कपूर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर

    मुंबई में 20 मई को हुए लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड स्टार्स ने वोट डाला है जिसकी फोटोज और वीडियोज सामने आए। वहीं, रणबीर कपूर भी वोट डालने पहुंचे थे और इस दौरान वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा अपने दामाद शरमन जोशी के साथ वोट डालने आए। रणबीर कपूर ने प्रेम चोपड़ा को देखा तो उनके पैर छुए और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद रणबीर कपूर की फैंस तारीफ कर रहे हैं।

  • May 20, 2024 10:10 PM

    फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया गाना रिलीज

    जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका हो जो फैंस को पसंद आ रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'अगर हो तुम' रिलीज कर दिया है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के दूसरे गाने 'अगर हो तुम' को जुबिन नौटियाल ने गाया है और इसके लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं।

  • May 20, 2024 10:09 PM

    फिल्म 'स्वतंत्रवीर सावरकर' की ओटीटी रिलीज डेट आउट

    रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्रवीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वीर सावरकर की जिंदगी पर बनी फिल्म 'स्वतंत्रवीर सावरकर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आउट हो गई है। रणदीप हुड्डी की ये फिल्म वीर सावरकर के 141वी जयंती पर 28 मई को जी5 पर रिलीज की जाएगी।

  • May 20, 2024 7:16 PM

    सिद्धार्थ-कियारा साथ में कर सकते हैं फिल्म

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म 'शेरशाह' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की रिलीज के समय दोनों की शादी नहीं हुई थी। अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिर से एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि हम दोनों साथ में फिर से काम करने के लिए उत्साहित हैं। अगर दोनों को पसंद आने वाली स्क्रिप्ट मिलेगी तो ही बात बन पाएगी।

  • May 20, 2024 7:15 PM

    राष्ट्रपति भवन में 'कर्तम भुगतम' की हुई स्क्रीनिंग

    श्रेयस तलपड़े और विजय राज जैसे स्टार्स से सजी फिल्म 'कर्तम भुगतम' बीते शुक्रवार यानी 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म 'कर्तम भुगतम' के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इसी बीच इस फिल्म की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रविवार को हुई है। फिल्म कर्तम भुगतम को राष्ट्रपति भवन में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को दिखाई गई।

  • May 20, 2024 7:14 PM

    फिल्म 'देवरा' का पहला गाना हुआ रिलीज

    जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना रविवार यानी 19 को रिलीज कर दिया है। 'फियर सॉन्ग' टाइटल वाले इस गाने में जूनियर एनटीआर का मासी अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म 'देवरा' के इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

  • May 20, 2024 7:12 PM

    'रामायण' में असली सोने के कपड़े पहनेगा रावण

    डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'रामायण' में रावण का रोल करने वाले यश के लिए जो कपड़े बनाए जा रहे हैं वो असली सोने के हैं। असली सोने का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रावण लंका का राजा था और उसे समय वो जगह सोने का प्रांत था।

  • May 20, 2024 7:11 PM

    अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में हुई इस साउथ एक्टर की एंट्री

    'सिंघम अगेन' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट फैंस को एक्साइटमेंट डबल करने वाला है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अजय देवगन तेलुगू स्टार अजय के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बताया जा रहा है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय की एंट्री हो गई है और उन्हें महत्वपूर्ण किरदार के लिए कास्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि अजय फिल्म 'सिंघम अगेन' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अजय देवगन की फिल्म में तेलुगू स्टार अजय नजर आएंगे या नहीं।

  • May 20, 2024 7:09 PM

    Tiger Shroff के हाथ लगी बिग बजट मूवी

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर की आगामी फिल्म एक बिग बजट की फीचर फिल्म होने जा रही है। फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है, जिसको लेकर वह काफी समय से विचार कर रहे थे। सोर्स के मुताबिक, "यह करण जौहर द्वारा अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित एक फिल्म है। कई स्क्रिप्ट देखने के बाद टाइगर और करण दोनों को लगता है कि 2025 में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए टाइगर के लिए यह सबसे अच्छी फिल्म है। तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है और जून के अंत तक घोषणा होने की उम्मीद है।"

  • May 20, 2024 4:01 PM

    अनुष्का शर्मा का बदला चेहरा और शरीर देख चौंके लोग

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दो फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस हेल्दी दिख रही हैं। इनमें उनका चेहरा भी भरा-भरा हुआ दिखाई दे रहा है। पहले की फोटोज के मुकाबले अब अनुष्का शर्मा काफी ज्यादा बदली हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ फैंस को अनुष्का का ये रूप पसंद आ रहा है तो कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस की बढ़ती हुई उम्र अब चेहरे पर झलकने लगी है।

  • May 20, 2024 3:35 PM

    Nitesh Tiwari ने Ramayana के लिए कर दी सारी हदें पार

    साउथ सुपरस्टार यश नितेश तिवारी की 'रामायण' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फिल्म में वह शक्तिशाली राक्षस राजा, रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। और अगर नई रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो एक्टर रावण की भव्यता को जीवंत करने के लिए फिल्म में असली सोने से बने कपड़े पहने नजर आएंगे।

  • May 20, 2024 3:13 PM

    Viral Girl- नेताओं से ज्यादा पोलिंग अधिकारी की हो रही चर्चा

    साल 2019 के चुनाव में पीली साड़ी पहन चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी की चर्चाएं लोगों की जुबान से गई नहीं थीं कि इस बार साल 2024 के लोकसभा चुनाव में लाल सूट वाली चुनाव अधिकारी सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। शिखा चौहान के नाम की वोटिंग अधिकारी लाल चटक सूट के साथ ही मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र डाले नजर आ रही हैं। बता दें कि इनकी ड्यूटी लखनऊ के चारबाग में लगी है।

  • May 20, 2024 2:08 PM

    बेटी के साथ ऐसी हरकत करने पर भड़के लोग, लगा डाली एक्ट्रेस की क्लास!

    इस दौरान वो किसी गार्डन या फिल हिल स्टेशन पर नहीं थीं बल्कि वो एयरपोर्ट पर थीँ। श्रिया ने इतने जोर जोर से बेटी को घुमाया था कि उसका चेहरा देखने लायक था। बस यही बात लोगों को पसंद नहीं आई है।

  • May 20, 2024 1:07 PM

    प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण भी गईं वोट डालने, पति रणवीर सिंह ने दिया साथ

    हाल ही में दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका सफेद शर्ट और जीन्स पहने वोट डालने आई हैं दीपिका का बेबी बंप साथ फ्लॉन्ट हो रहा है। दीपका का साथ रणवीर देते नजर आ रहे हैं। साथ ही पैपराजी भी दीपिका को आराम से कार से उतरने को कहते नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो फैन्स को यह काफी अच्छा लगा कि दीपिका ऐसे में भी वोटिंग करने आई हैं।

  • May 20, 2024 11:52 AM

    यामी गौतम-आदित्य धर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म, रखा अनोखा नाम

    Yami Gautam and aditya dhar welcome the child: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस यामी गौतम ने फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, एक्ट्रेस मां बन गई हैं उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। 20 मई यानी कि आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए फैन्स को बताया है यामी गौतम और आदित्य धर के घर किलकारी गूंजी है। इतना ही नहीं कपल ने अपने बच्चे के नाम की भी घोषणा कर दी है। फैन्स ही किया सितारे ही दोनों को जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं।

  • May 20, 2024 10:47 AM

    नागरिकता मिलने के बाद 56 साल के अक्षय कुमार ने डाला पहली बार वोट

    हाल ही में अक्षय कुमार हरे रंग की शर्ट पहने वोटिंग डालने गए हैं। अक्षय ने लाइन में खड़े होकर वोट डाला। बता दें कि यह अक्षय कुमार का पहला मतदान है। अक्षय ने यह भी कहा कि मुझे क्या करना चाहिए लाइन तोड़ो और आगे बढ़ो एक भारतीय नागरिक के रूप में अपना पहला वोट डालते हुए अक्षय कहते हैं कि मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ पर लगी स्याही का निशान भी दिखाया, पहले लोग उन्हें कनाडियन कहकर पुकारते थे।

  • May 20, 2024 10:41 AM

    जाह्नवी कपूर डालने आईं वोटिंग, सूट पर लिखवाया अपने आने वाली फिल्म का गाना

    जाह्नवी कपूर को हाल ही में अनारकली गुलाबी सूट में देखा गया। देसी लिबास में तड़के सुबह उठकर आईं। जाह्नवी कपूर वोट डालने गईं। वोटिंग के बाद जाह्नवी कपूर ने अपने उंगली पर लगी स्याही दिखाई। एक्ट्रेस की स्याही वाली उंगली के साथ ही उनके सूट पर भी सभी की निगाहें गईं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना अपने सूट पर लिखवाया है। बता दें कि उनकी फिल्म 31 मई को रिलीज होने जा रही है।

  • May 20, 2024 8:12 AM

    सुबह-सुबह वोटिंग करने गए ये बॉलीवुड सितारे, फैन्स से की ये अपील

    महाराष्ट्र में पांचवें चरण में 13 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव वोटिंग डालने गए हैं। राजकुमार ने पैपराजी और फैन्स से भी अपील की है कि वह वोट डालने जरूर जाएं। वहीं सुबह-सुबह गुलाबी सूट में नजर आ रहीं जाह्नवी कपूर भी वोट डालने गई हैं।

  • May 20, 2024 7:49 AM

    10वें दिन राजकुमार राव की फिल्म 'Srikanth' ने किया बंपर कलेक्शन

    श्रीकांत ने दसवें दिन बंपर कलेक्शन किया है। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। बता दें कि दसवें दिन 4 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 26.10 करोड़ करोड़ का कारोबार कर लिया है। 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म लगभग अपना आधा कलेक्शन करने में कामयाब हो गई है।

  • May 20, 2024 7:48 AM

    कांस में उर्वशी रौतेला के लुक को देख थम जाएंगी आंखें, ब्लू कलर की बार्बी गाउन में आईं नजर

    कांस फिल्म फेस्टिव से उर्वशी रौतेला की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला ऑफ शेल्डर ब्लू कलर की गाउन पहनी नजर आईं। खूबसूरत बन और डिजाइनर ज्वैलरी ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। उर्वशी रौतेला की नई तस्वीरें फैन्स को मुरीद बना रही हैं।

  • May 20, 2024 7:44 AM

    कांस में गईं कियारा आडवाणी ने बोली बनावटी अंग्रेजी तो लोगों ने जमकर किया ट्रोल

    किराया आडवाणी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। उनके लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। कियारा ने पहली बार कांस में दस्तक दी है। जिसे लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं हाल ही में कियारा खूबसूरत गाउन पहनकर रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और वैनिटी फेयर यूरोप के डिनर में सम्मानित हुईं। ऐसे मौके पर कियारा ने ऐसी स्पीच की वह ट्रोल होने लगीं। दरअसल फैन्स को लगता है कि कांस में जाकर ने अपनी बोली बदल गई है। वह अलग तरह से बनावटी अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X