..................... Bollywood Hindi News Live- Oppenheimer won the BAFTA Awards 2024, Deepika's look won hearts - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live- ओपनहाइमर ने BAFTA Awards में गाड़े झंडे, दीपिका के लुक ने जीता दिल

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 19 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं हॉलीवुड की दमदार फिल्म ओपेनहाइर की जिसके BAFTA Awards 2024 में धूम मचा दी है। इस फिल्म के नाम कई अवॉर्ड्स हुए हैं जिससे मेकर्स और फैंस खुश हैं। इस फिल्म को बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर तक के सारे अवॉर्ड्स मिले हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तारीफ के पुल बांध रहे हैं। साल 2023 में आई इस फिल्म को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये बेस्ट फिल्म बन जाएगी।

इसके अलावा बाफ्टा 2024 में पहुंची दीपिका पादुकोण के लुक को लेकर चर्चा है। इस दौरान वो बैकलेस येला साड़ी में कहर ढा रहीं थीं। दीपिका पादुकोण को अवॉर्ड प्रजेंटर रूप में देखा गया था। इसके बाद उन्होने खुद सोशल मीडिया पर इसी लुक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। दीपिका पादुकोण इस लुक में कातिलाना लग रही थीं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए तारीफ कर रहे हैं। आखिरी बार दीपिका पादुकोण को फिल्म फाइटर में देखा गया था।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 19, 2024 7:03 PM

    जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी में यूं हो रहा है मेहमानों का स्वागत, देखें एक झलक

    Rakul Preet Singh-Jackky Baghani-Wedding: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां गोवा आ पहुंची है। भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, वरुण धवन, ट्विंकल खन्ना समेत कई सितारे वेडिंग लोकेशन पर पहुंच चुके हैं। हाल ही में वरुण धवन ने इवनिंग ड्रिंक की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी। इसी के साथ ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जहां देखा जा सकता है कि भगनानी और सिंह फैमिली किस तरह मेहमानों का स्वागत कर रही है। रकुल-जैकी के वेडिंग प्रिंट लोगो वाले नारियल पानी के साथ मेहमानों को एक स्पेशल नोट भी दिया जा रहा है जो मेहमानों को काफी खास फील करवा रहा है आप भी देखें तस्वीरें...

    जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी में यूं हो रहा है मेहमानों का स्वागत, देखें एक झलक
  • Feb 19, 2024 5:59 PM

    जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के संगीत में स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जैकी भगनानी और रकुल की शादी के संगीत फंक्शन में कई सितारे परफॉर्मेंस देने वाले हैं। कपल के संगीत में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी कपल डांस करके संगीत की शाम को और भी रंगीन बनाने जा रहे हैं। जानें जैकी-रकुल की शादी से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी अपडेट फिल्मीबीट के साथ...

  • Feb 19, 2024 4:30 PM

    रवीना टंडन को डांट देती है बेटी

    रवीना को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करना और रील्स बनाना बेहद पसंद है। वह अक्सर अपने फैंस को लुभाने के लिए अपने सोशल अकाउंट पर अपनी वीडियो-फोटो शेयर करती रहती हैं। हालांकि इस मामले में उनकी बेटी राशा एक कदम पीछे हैं। हमेशा अपने लुक को लेकर खबरों में छाई रहने वाली राशा को रील्स बनाना पसंद नहीं है।

  • Feb 19, 2024 4:27 PM

    मौनी रॉय के नए लुक ने ढाया कहर

    टीवी से बॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय की तस्वीरें आते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मौनी रॉय की अभी हाल ही में कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। मौनी रॉय की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

  • Feb 19, 2024 2:58 PM

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    वीक डेज़ में संघर्ष कर रही शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई में दूसरे दिन वीकेंड में अच्छा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे रविवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 58.2 करोड़ रुपये हो गया।

  • Feb 19, 2024 2:56 PM

    'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है, जो एक जोशीला गाना है। अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा द्वारा गाए गए और विशाल मिश्रा द्वारा रचित इस गाने में मुख्य जोड़ी अपने ब्रोमांस से दिल जीतती नजर आ रही है।

  • Feb 19, 2024 2:53 PM

    निक्की तंबोली के नए लुक ने काटा गदर

    सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच निक्की तंबोली का नया लुक सामने आया है। निक्की तंबोली अपने नए लुक में साड़ी पहने दिखाई दीं। निक्की तंबोली को साड़ी में देखने के बाद लोग उन्हें देखते रह गए। निक्की तंबोली का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Feb 19, 2024 2:20 PM

    रकुल-जैकी की रॉयल वेडिंग के लिए रवाना हुए ये सितारे, गोवा में बजेंगी शहनाइयां

    बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि कपल गोवा में रॉयल वेडिंग करने जा रहा है। कपल की शादी अटेंड करने के लिए अक्षय कुमार एक दिन पहले ही गोवा पहुंच गए थे। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ पहुंची हैं। साथ ही एक्ट्रेस ईशा देओल भी वेडिंग लोकेशन पर पहुंच गई हैं। बता दें कि तलाक के बाद ईशा पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में आई हैं।

  • Feb 19, 2024 1:59 PM

    श्वेता तिवारी की जिंदगी में 'तीसरी' बार हुई प्यार की एंट्री?

    श्वेता तिवारी अपनी नई तस्वीरों और वीडियो के चलते लाइमलाइट में आ चुकी हैं। दरअसल इन दिनों 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस गोवा में अपने कुछ दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने और उनके दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें से कुछ तस्वीरों को देखने के बाद श्वेता तिवारी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं।

  • Feb 19, 2024 1:40 PM

    प्रेग्नेंट वाइफ नताशा दलाल का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वरुण धवन

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 18 फरवरी को अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह पिता बनने वाले हैं। अब वरुण धवन अपनी प्रेग्नेंट वाइफ नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। वरुण धवन ने एयरपोर्ट पर अपनी वाइफ नताशा दलाल का हाथ पकड़ रखा था।

  • Feb 19, 2024 1:37 PM

    'योद्धा' का टीजर रिलीज

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' के टीजर के रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

  • Feb 19, 2024 12:00 PM

    अजय देवगन के सीने पर हैं किसके टैटू?

    सुपरस्टार अजय देवगन के शरीर के टैटू इस वक्त तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस टैटू की बात करें तो इसमें भगवान शंकर का चित्र और बेटी नीसा देवगन की तस्वीर है। इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Feb 19, 2024 11:48 AM

    कृति-शाहिद की जोड़ी ने 10 दिनों में की छप्पफाड़ कमाई

    दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक शाहिद कृति की फिल्म ने दसवें दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की है (अनुमानित)। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है। फिलहाल अब तक फिल्म ने 98.06 करोड़ रुपये का कलेक्श कर लिया है। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म 75 करोड़ रुपये के अंदर बनकर तैयार हुई है।

  • Feb 19, 2024 11:41 AM

    परचून की दुकान से कैंडी खरीददते नजर आए यश

    इस वक्त केजीएफ स्टार यश की एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें वो बीवी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वो परचून की दुकान से एक कैंडी अपनी पत्नी के लिए खरीददते नजर आ रहे हैं। यश की ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है।

  • Feb 19, 2024 11:08 AM

    सोनारिका भदौरिया की धूमधाम से हुई शादी

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका भदौरिया बेहद ही खूबसूरत लाल रंग के डिजाइनर लहंगे के कलेक्शन में नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट की डिजाइन बाकी सभी एक्ट्रेसेस से एक दम हटके है। न्यूड मेकअप और गोल्डन ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने आपको नया ब्राइडल लुक दिया है। आगे वीडियो में देख सकते हैं कि वरमाला डालते समय सोनारिका बेहद ही खुश और एक्साइटेड नजर आईं। वहीं सोनारिका के दूल्हे राजा ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। दोनों का रॉयल वेडिंग लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

  • Feb 19, 2024 10:43 AM

    तलाक के बाद राजनीति जॉइन करेंगी ईशा देओल?

    एक इंटरव्यू में, हेमा ने बताया कि ईशा को राजनीति में बहुत दिलचस्पी है। अगले कुछ सालों में अगर उनकी रुचि होगी तो वो निश्चित रूप से राजनीति में शामिल होंगी। हेमा मालिनी के इस बयान के बाद सियासी कुनबों में भी हलचल मच गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या ईशा देओल भी हिस्सा लेंगी?

  • Feb 19, 2024 10:09 AM

    नए सफर पर निकले रितेश देशमुख

    वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर अपडेट देेते हुए लिखा है, रितेश देशमुख ने अपने निर्देशन की शुरुआत मराठी फिल्म वेद से की, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में थीं और यह मराठी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब वह अपने दूसरे निर्देशन राजाशिवाजी के साथ महान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए तैयार हैं।

  • Feb 19, 2024 9:39 AM

    गुलजार को मिला ज्ञानपीठ अवॉर्ड

    प्रसिद्ध उर्दू कवि और बॉलीवुड लेखक और निर्देशक गुलज़ार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिसे कई लोग देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान मानते हैं।

  • Feb 19, 2024 9:00 AM

    मोतियों की ब्रा पहनकर जान्हवी कपूर लगीं स्वर्ग की अप्सरा

    जान्हवी कपूर की तस्वीरें सामने आईं और लोग हैरान हैं। वो कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर की व्हाइट ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा है। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी ब्रा की हो रही है जो कि मोतियों से बनी थी। मोतियों की ब्रा में जान्हवी ने घूम घूमकर पोज दिए हैं।

    मोतियों की ब्रा पहनकर जान्हवी कपूर लगीं स्वर्ग की अप्सरा
  • Feb 19, 2024 8:33 AM

    विशाल आदित्य सिंह ने पहन लिए अजीबोगरीब कपड़े, बुरी तरह से ट्रोल,

    इस वक्त विशाल आदित्य सिंह का एक लुक सामने आया है जिसके बाद वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। इस लुक के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और उनको 'मेल उर्फी जावेद' कह रहे हैं। जी हां, जिस तरह के कपड़े उन्होने पहने थे वो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

    विशाल आदित्य सिंह ने पहन लिए अजीबोगरीब कपड़े, बुरी तरह से ट्रोल,

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X