Bollywood Hindi News Live: कांस में दूसरे दिन दिखा कियारा आडवाणी का जलवा, KKK 14 में नजर आएंगी टाइगर की बहन

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल की जिसपर सभी की नजरें हैं। बता दें कि इस साल कियारा आडवाणी भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का दूसरे दिन का लुक आपका दिल जीत लेगा। फैन्स और सितारे ही कियारा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का बिगुल बज चुका है जल्द ही शो की शूटिंग शुरू होगी। इस बाद इस में नामी सितारे नजर आने जा रहे हैं।

किराया आडवाणी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। जहां पहले दिन उन्होंने हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। वहीं उनका अब दूसरे दिन का लुक भी सामन आ गया है। जी हां, दूसरे दिन कियारा ऑरेन्ज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी नजर आईं। इस दौरान कियारा के सिंपल लुक की जमकर तारीफें हो रही हैं। आपको कैसा लगा कियारा का ये अंदाज।

इस बार खतरों के शो में नंबर वन पर हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ। इस शो में वह भी अपना दम दिखाती नजर आएंगी। बता दें कि कृष्णा फिटनेस फ्रीक हैं वह घंटों जिम में बिताकर एक्सरसाइज करती हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं कपिल शर्मा शो की सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा, अदिती शर्मा, शालीन भनोट, नियती फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, गशमीर महाजनी और शिल्पा शिंदे।

LIVE Feed
  • May 19, 2024 7:20 PM

    कांस फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेर कर बेटी आराध्या संग मुंबई वापस लौटी ऐश्वर्या राय

    बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना ग्लैमर का तड़का लगाया था। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर आते ही छा गया है। अब ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई वापस लौट गई हैं। इस दौरान का वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो कि काफी ट्रेंड कर रहा है। सामने आए इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कैमरे के सामने देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने तो पैप्स को पोज भी दिए हैं।

  • May 19, 2024 7:19 PM

    'सिंघम अगेन' में एक नहीं दो विलेन से मुकाबला करेंगे अजय देवगन

    अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग इन दिनों जम्मू कश्मीर में हो रही है। फिल्म के सेट से शूटिंग के फोटोज और वीडियो लीक हो गए हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में अजय देवगन और जैकी श्रॉफ का फाइट सीन शूट किया जा रहा है। फिल्म की सेट से लीक हुए फोटोज और वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैकी श्रॉफ विलेन के रोल में नजर आएंगे। इस तरह से फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन का मुकाबला दो विलेन यानी अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ से होने वाला है। फिल्म के सेट से वायरल हो रहे फोटोज और वीडियो देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

  • May 19, 2024 7:18 PM

    ऐन मौके पर रोहित शेट्टी के शो से बाहर हुए समर्थ जुरेल

    टीवी न्यूज में समर्थ जुरेल इन दिनों छाए हुए हैं। पहले तो ईशा मालवीय से उनका ब्रेकअप हो गया और अब खबर ये आ रही है कि वो खतरों के खिलाड़ी 14 से ऐन मौके पर बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि समर्थ ने पैर की चोट की वजह से आखिरी समय में इस शो से आउट होने का फैसला किया है। इस बात से उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं। इस विषय पर अभिषेक कुमाार ने भी रिएक्ट किया है। अभिषेक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'ये काफी शॉकिंग है। हमने सोचा था कि शो में हम दोनों एक दूसरे को टक्कर देंगे लेकिन अब उनके पैर में चोट लग गई है।

  • May 19, 2024 7:17 PM

    कपिल शर्मा शो का हिस्सा न बनने पर Sumona Chakravarti ने तोड़ी चुप्पी

    सुमोना चक्रवर्ती साल 2013 से शर्मा के शो का हिस्सा बनी हुई थी। इस दौरान उन्होंने शो में कई तरह के किरदार निभाए थे, लेकिन दर्शकों के बीच वह कपिल की बीवी के नाम से मशहूर हुई। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब अभिनेत्री ने से पूछा गया कि वह इस बार कपिल के शो का हिस्सा क्यों नहीं बनी तो उन्होंने कहा कि, ‘मेरे पास इसका जवाब नहीं है। मैं जिस शो का हिस्सा थी वो किसी दूसरे चैनल पर आता था और वो शो जुलाई में बंद हो गया था। उसके बाद से मेरी खुद की जर्नी चल रही है।

  • May 19, 2024 7:15 PM

    निमृत कौर अहलूवालिया को ये क्या हुआ

    रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। इस बार सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार जैसे कई कंटेस्टेंट्स होंगे। इन कंटेस्टेंट्स के साथ 'छोटी सरदारनी' निमृत कौर अहलूवालिया का कॉम्पटीशन होगा। निमृत के कुछ लेटेस्ट वीडियो सामने आए हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है कि न सिर्फ मेंटली, बल्कि फिजिकली भी 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए फिट होने होने के लिए निमृत ने काफी मेहनत की है। लेकिन शायद ये हार्ड वर्क कुछ ज्यादा ही हो गया है। तभी तो उनका लेटेस्ट लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

  • May 19, 2024 7:14 PM

    समर्थ से ब्रेकअप के बाद ईशा को लेकर आपस में भिड़े मुनव्वर फारूकी-अभिषेक कुमार

    Bigg Boss 17 के घर में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी ने शर्त लगाया था कि शो खत्म होने के बाद ईशा मालवीय समर्थ जुरेल से ब्रेकअप कर लेंगी और हुआ भी ऐसा ही। अब ब्रेकअप के बाद शर्त को लेकर अभिषेक और मुनव्वर के बीच कहासुनी हो गई है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

  • May 19, 2024 2:23 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छोटी ड्रेस पहन बिखेरा जलवा, तो हो गईं ट्रोल

    अक्षरा सिंह के लेटेस्ट वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह खूबसूरत गोल्डन शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप और कर्ली पोनी टेल उनपर काफी सूट कर रही है। बता दें कि अक्षरा सिंह शरारा शरारा मैं हूं एक शरारा गाने पर जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा- बहन आपको हम संस्कारी समझ रहे थे। पर क्या दिख रहा है शरारा शरारा- अब किसी धार्मिक स्थल पर पाखंड मत करना। तो वहीं अक्षरा सिंह ने भी रिप्लाई किया है।

  • May 19, 2024 2:02 PM

    ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप को लेकर अभिषेक कुमार ने कह दी ये बड़ी बात

    बिग बॉस सीजन 17 में नजर आए अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल तीनों का लव ट्राएंगल देखा गया। ईशा ने अभिषेक से ब्रेकअप के बाद समर्थ को डेट किया। लेकिन अभिषेक अपने टूटे दिल के साथ ईशा को भूल नहीं पाए। वहीं अब अभिषेक धीरे-धीरे मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे में खबर आ रही है कि ईशा मायवीय ने समर्थ जुरेल के साथ ब्रेकअप कर लिया है। दोनों के ब्रेकअप को लेकर अभिषेक कहते हैं आप दोनों की लाइफ है आप दोनों देखो...खुश रहो बस।

  • May 19, 2024 1:50 PM

    अनिल कपूर ने किया पत्नी सुनीता को वेडिंग एनिवर्सरी विश, लिखा इमोशनल नोट

    अपनी पत्नी को वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए अनिल कपूर लिखते हैं। आज से चालीस साल पहले, मैंने अपनी लाइफ के प्यार, अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की थी। सुनीता, हमारी यात्रा उससे 11 साल पहले शुरू हुई थी, और तब से हर पल किसी महाकाव्य से कम नहीं है। प्यार और हंसी के शुरुआती दिनों से लेकर अपने खूबसूरत परिवार के पालन-पोषण तक, हमने अनगिनत यादें बनाई हैं जो मेरे दिल को खुशी और गर्व से भर देती है।

  • May 19, 2024 1:41 PM

    अनन्या पांडे का लेटेस्ट फोटोशूट ने जीता फैन्स का दिल, देखें एक्ट्रेस का शिमरी लुक

    बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में अनन्या पांडे का लुक देखने लायक है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनन्या ने शिमरी कलर का टू पीस आउटफिट पहना है जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

  • May 19, 2024 9:14 AM

    गुरुचरण सिंह के लौटने पर आया जेनिफर का रिएक्शन

    ढ़ी की वाइफ का किरादर निभाने वाली मिसेज रौशन यानी कि जेनिफर का इसपर रिएक्शन आया है। न्यूज 18 से बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि ये अच्छी बात है कि वह लौट आए हैं, वह लगभग 1 महीने से गायब थे। उनके पिता और दोस्त सभी टेंशन में थे। मुझे पता था कि वह आ जाएंगे मुझे फीलिंग आ रही थी कि वह धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। फिलहाल तो मुझे खुशी है कि वह किसी परेशानी में नहीं है। अब उनके पेरेंट्स भी खुश होंगे। अब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली होगी।

    गुरुचरण सिंह के लौटने पर आया जेनिफर का रिएक्शन
  • May 19, 2024 9:13 AM

    टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा बनेंगी खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट, ये सितारे भी आएंगे नजर

    इस बार खतरों के शो में नंबर वन पर हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ। इस शो में वह भी अपना दम दिखाती नजर आएंगी। बता दें कि कृष्णा फिटनेस फ्रीक हैं वह घंटों जिम में बिताकर एक्सरसाइज करती हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं कपिल शर्मा शो की सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा, अदिती शर्मा, शालीन भनोट, नियती फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, गशमीर महाजनी और शिल्पा शिंदे।

  • May 19, 2024 9:11 AM

    Cannes film festival 2024: दूसरे दिन दिखा कियारा आडवाणी का जलवा, इस लुक में आईं नजर

    किराया आडवाणी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। जहां पहले दिन उन्होंने हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। वहीं उनका अब दूसरे दिन का लुक भी सामन आ गया है। जी हां, दूसरे दिन कियारा ऑरेन्ज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी नजर आईं। इस दौरान कियारा के सिंपल लुक की जमकर तारीफें हो रही हैं। आपको कैसा लगा कियारा का ये अंदाज।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X