Bollywood Hindi News Live: प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ ? काशी की गंगा आरती में शामिल हुए मिस्टर एंड मिसेज माही

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं कटरीना कैफ की। जी हां, हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना और विक्की लंदन में हैं। कटरीना ने ओवर साइज कपड़े पहने हैं। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं कटरीना प्रेग्नेंट तो नहीं। वहीं दूसरी ओर मिस्टर और मिसेज माही की कास्ट काशी पहुंची है। जहां राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर गंगा आरती करते नजर आ रहे हैं।

कटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हैं। वहीं विक्की भारत में शूट कर रहे थे, लेकिन अचानक ही सब छोड़कर विक्की कौशल लंदन चले गए। वहीं हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ ओवर साइज कोट पहने दिख रही हैं। वहीं विक्की कौशल कटरीना का हाथ कपड़े वॉक करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस खूबसूरत वीडियो को देख फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कटरीना प्रेग्नेंट हो सकती हैं। शायद इसी लिए वह ओवर साइज कपड़े पहनी हैं।

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म के लिए बड़े ही उत्सुक हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज होने जा रही है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में रोमांस भी देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म रिलीज से पहले फिल्म की पूरी कास्ट काशी गंगा आरती करने पहुंची है।

LIVE Feed
  • May 21, 2024 8:09 PM

    संजय दत्त ने 15 दिन की शूटिंग करके छोड़ी 'वेलकम टू द जंगल'

    'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अब संजय दत्त नजर नहीं आएंगे। संजय दत्त ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया। उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 15 दिन की शूटिंग भी कर ली थी। संजय दत्त को लग रहा है कि फिल्म का शूट बिना प्लानिंग के हो रहा है और स्क्रिप्ट में काफी बदलाव हुए हैं। इस वजह से उनके बाकी प्रोजेक्ट पर भी असर पड़ा रहा है। संजय दत्त ने फिल्म को छोड़ने को लेकर सभी बातें अक्षय कुमार को बताई है।

  • May 21, 2024 8:08 PM

    आयुष्मान खुराना-सारा अली खान ने फिल्म के लिए मिलाया हाथ

    फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की पहली फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। ट्वीट के मुताबिक, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट मिलकर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस फिल्म को आकाश कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं और उन्होंने इस फिल्म को लिखा भी है। आकाश कौशिक ने 'भूल भुलैया 2', 'थैंक गॉड', 'फ्लॉइंग जट', 'हाउसफुल 4' जैसी कई फिल्मों को लिखा है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की पहली फिल्म जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है। बताते चलें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट का साथ में ये तीसरा प्रोजेक्ट है।

  • May 21, 2024 8:06 PM

    फुलेरा' की नई 'पंचायत' बैठने से पहले 'प्रधान जी' ने याद दिलाए पुराने दिन,

    'पंचायत' की रिलीज से सात दिन पहले अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने Youtube अकाउंट पर 'फुलेरा' गांव में पिछले दो सीजन में दिखाई गयी कहानी का एक छोटा सी झलकी फैंस के साथ शेयर की है, ताकि लोगों को तीसरे सीजन को समझने में और आसानी हो सके।

  • May 21, 2024 8:05 PM

    जामनगर के बाद विदेश में होगा अनंत अंबानी का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन

    हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक अंबानी परिवार इटली में अनंत और राधिका के सेकेंड प्री वेडिंग फंक्शन की प्लानिंग कर रहा है। 28 से 30 मई के बीच में इसको आजोयित किया जा सकता है। एक लग्जरी क्रूज पर ये खास कार्यक्रम होना है, जो ईटली से लेकर दक्षिण फ्रांस के बीच 4380 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। दावा किया जा रहा है के पहले प्री वेडिंग की तरह इसमें भी बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लग सकता है। करीब 800 मेहमान अंबानी फैमिली के खास फंक्शन का हिस्सा बन सकते हैं।

  • May 21, 2024 8:03 PM

    निमृत कौर अहलूवालिया ने सुनाई गुड न्यूज

    बिग बॉस 16 में अपने गेम प्लान से लोगों को इम्प्रेस करने वालीं निमृत कौर अहलूवालिया अब खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी। वह शो की कनफर्म कंटेस्टेंट हैं। शो शुरू होने से पहले निमृत ने ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। निमृत ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स सहित कई चीजों पर खुलासा किया है।

  • May 21, 2024 8:02 PM

    फिर साथ दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी

    अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म सिंघम अगेन का बज हर जगह देखने को मिल रहा है। फैंस भी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस मूवी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी में जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो गई है। यह दूसरी मूवी होने वाली है जिसमें टाइगर श्रॉफ अपने पिता के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

  • May 21, 2024 4:00 PM

    Gauahar Khan के पति ने बेघर इंसान का उड़ाया मजाक

    इंस्टाग्राम स्टोरी में जो अब उनकी प्रोफ़ाइल से गायब हो गई है, ज़ैद को फुटपाथ पर सो रहे एक आदमी के बगल में खड़े होकर पोज देते देखा जा सकता है। उनका सिर्फ फोटो खिंचवाना ही लोगों को गलत नहीं लगा। उन्होंने इस फोटो के साथ जो कैप्शन दिया वो काफी हैरान कर देने वाला था। जैद ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "ना एसी, ना पंखा, ना अंधेरा, लेकिन फिर भी इतनी शांति से सो रहे हैं क्योंकि यहां कोई पत्नी नहीं है?"

  • May 21, 2024 3:09 PM

    इस बार पंचायत में आएगा ये नया मोड़, इस दिन रिलीज होगी सीरीज!

    आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! 'पंचायत सीजन 3' 28 मई, 2024 को प्राइम वीडियो पर वापस आने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को फुलेरा के आकर्षक गाँव और उसके मनमोहक किरदारों में वापस ले जाएगा। ड्रामा, हास्य और जीवन के पहलुओं को दर्शाने वाली कहानियों के अनोखे मिश्रण के लिए जानी जाने वाली यह शानदार सीरीज़ अपने बहुप्रतीक्षित तीसरे सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

  • May 21, 2024 2:55 PM

    आश्रम की पम्मी पहलवान ने फिर दिखाया अपना हॉट लुक

    अदिति पोहनकर की जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं आग की तरह वायरल हो रही हैँ। उन्होने आगे से पूरी तरह खुली हुई ड्रेस पहनी थी। एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए वो पानी में आग लगा रही हैं। वो कई तरह के पोज दे रही हैं और हर पोज में पहले से ज्यादा शानदार लग रही हैं।

    आश्रम की पम्मी पहलवान ने फिर दिखाया अपना हॉट लुक
  • May 21, 2024 2:04 PM

    ’द गारफील्ड मूवी’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने क्रिस एंस प्रैट और कास्ट के साथ लॉजिल्स प्रीमियर

    "द गारफील्ड मूवी" ईस्ट और वेस्ट के बीच एक और कनेक्शन क्रिएट करती है, साथ ही दुनिया के सामने भारत के कौशल को उजागर करती है। मल्होत्रा​​अपने ग्राउंड ब्रेकिंग एफर्ट्स के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने इंडियन आर्टिस्ट्स को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ावा देने और पिछले कुछ सालों में अपनी कंपनी के लिए कई ऑस्कर जीतने के लिए पॉपुलर हैं। ऐसे में अब वह क्रिएटिव फिल्म मेकिंग को दुनिया भर में क्रिएटिव फिल्म मेकिंग का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। मल्होत्रा​​का भारत से हॉलीवुड तक का सफ़र रिमार्केबल रहा है। कई हॉलीवुड फ़िल्मों के प्रोडक्शन के साथ, वे ग्लोबल फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी ताकत बन गए हैं।

  • May 21, 2024 1:33 PM

    वोट डालने पहुंची जया बच्चन ने मीडिया को घूरा?

    मतदान केंद्र के बाहर पापराज़ी से घिरने के बाद दिग्गज अभिनेत्री को गुस्से में देखा गया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन मीडिया से नाराज हुई हों। इसके लिए उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता रहा है। इस वीडियो को पैपराजी पेज पर साझा किया गया है जिसमें उनको अपनी कार की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

  • May 21, 2024 1:13 PM

    मनीषा रानी पर चढ़ा हीरामंडी का खुमार, लहंगा पहन हाथ में किताब पकड़ बनीं दूसरी आलम

    मनीषा रानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खासतौर पर एक्टिव हैं। आए दिनों उनके फोट और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। हाल ही में मनीषा रानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी हीरामंडी की आलम बनी नजर आ रही हैं। हाथ में किताब सफेद लहंगा पहन मनीषा एक बार देख लीजिए पर बेहतरीन एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।

  • May 21, 2024 11:51 AM

    हनीमून पर गईं रकुल प्रीत सिंह, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रित सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखकर लगता है कि रकुल प्रीत सिंह हनीमून पर गई हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं फैन्स भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • May 21, 2024 10:25 AM

    22 साल की अवनीत कौर के फोटोशूट को देख उड़े लोगों के होश

    अवनीत कौर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अवनीत कौर रिवीलिंग आउटफिट पहनी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह शानदार पोज देकर फोटोशूट करवाती हैं। खुले गीले बाल और अवनीत का ये नखरीला अंदाज फैन्स के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के धड़ल्ले से कमेंट्स आ रहे हैं।

  • May 21, 2024 9:41 AM

    छोटी ड्रेस पहनकर अनकंफर्टेबल हुईं Janhvi Kapoor, फिर पैपराजी से की ये रिक्वेस्ट

    मिस्टर एंड मिसेज माही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सुबह ही एयरपोर्ट पर नजर आईं। जहां वह बेहद ही छोटी और टाइट बॉलीकॉन ड्रेस पहने सिर पर कैप लगाए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पैपराजी को देख ठीक से पोज देने की कोशिश करती हैं, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस को पीछे मुड़ना होता है वह पैपराजी से कहती हैं कि आग आगे आइए ना, लेकिन जब पैपराजी आगे नहीं आते तो एक्ट्रेस तेजी से भागकर बोर्डिंग करती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट हैं साथ ही कुछ लोग एक्ट्रेस को भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

  • May 21, 2024 8:43 AM

    देर रात पत्नी शूरा साथ कार में अंग्रेजी गाना गाते नजर आए अरबाज खान, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    शूरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात अरबाज खान पत्नी शूरा साथ अंग्रेजी गाने गाकर सफर तय करते नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही है। दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

  • May 21, 2024 7:34 AM

    प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ ? लंदन में ओवर साइड कपड़े पहने दिखीं एक्ट्रेस

    कटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हैं। वहीं विक्की भारत में शूट कर रहे थे, लेकिन अचानक ही सब छोड़कर विक्की कौशल लंदन चले गए। वहीं हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ ओवर साइज कोट पहने दिख रही हैं। वहीं विक्की कौशल कटरीना का हाथ कपड़े वॉक करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस खूबसूरत वीडियो को देख फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कटरीना प्रेग्नेंट हो सकती हैं। शायद इसी लिए वह ओवर साइज कपड़े पहनी हैं।

  • May 21, 2024 7:32 AM

    काशी गंगा आरती में शामिल हुई Mr and Mrs Mahi की कास्ट

    जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म के लिए बड़े ही उत्सुक हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज होने जा रही है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में रोमांस भी देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म रिलीज से पहले फिल्म की पूरी कास्ट काशी गंगा आरती करने पहुंची है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X