Bollywood Hindi News Highlights- एनिमल और सैम बहादुर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अरबाज- जॉर्जिया का ब्रेकअप!

bollywood live, animal, sam bahadur

Bollywood News In Hindi Live Updates, 02 December: हर दिन की तरह मनोरंजन की दुनिया में फिर से आपका स्वागत है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी...

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के बारे में... एनिमल और सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर क्लैश किया था। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो एनिमल ने सैम बहादुर को धूल चटा दी है।

हालिया रिपोर्ट्स आने तक एनिमल ने करीब 61 करोड़ रुपए की कमाई पहले दिन की है। जबकि विक्की कौशल की सैम बहादुर का हाल काफी खराब है और इस फिल्म ने मात्र 5.50 करोड़ की कमाई की है। देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर इसका आंकड़ा कितना होता है।

इसके अलावा अरबाज खान की विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर खबर आ रही है कि उन्होने ब्रेकअप कर लिया है। जी हां, लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद फाइनली दोनों अलग हो गए हैं।

जॉर्जिया ने मीडिया से बात करते हुए अरबाज को लेकर कहा है कि, 'मेरे मन में उसके लिए फीलिंग्स हमेशा रहेंगी। मुझे उनकी ग्रलफ्रेंड कहकर नीचा दिखाया गया। हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं चलेगा क्योंकि हम बहुत अलग थे।'' गौरतलब है कि दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं होने लगीं थीं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स और खबरों के लिए आप दिनभर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Dec 2, 2023 7:49 PM

    Animal: रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के न्यूड सीन्स हुए वायरल, फिर शुरु हुआ विवाद!

    Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही हैं इसी के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। इसी बीच फिल्म से सोशल मीडिया पर रणबीर और तृप्ति के कुछ 'न्यूड सीन्स' वायरल हो गए हैं जिसके चलते विवाद शुरु हो गया है।

    Animal: रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के न्यूड सीन्स हुए वायरल, फिर शुरु हुआ विवाद!
  • Dec 2, 2023 7:32 PM

    'सैम बहादुर' बने Vicky Kaushal के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, कहा- अवॉर्ड विनिंग है कैरेक्टर

    विक्की कौशल की अक्सर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज मूवी सैम बहादुर को काफी पसंद किया जा रहा है। विक्की कौशल के ट्रांसफॉर्मेशन और उनकी एक्टिंग ने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा तक का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक्टर और फिल्म की तारीफ में लंबा पोस्ट शेयर किया है।

  • Dec 2, 2023 7:08 PM

    देश ही नहीं दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, बिना शाहरुख के भी पार हो गए 100 करोड़

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सफलता का परचम लहरा दिया। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'एनिमल' ने शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' को धूल चटा दी। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी 'एनिमल' का डंका बज रहा है। वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली ये तीसरी फिल्म बन गई है। वहीं, आंकड़ों के हिसाब से यह फिल्म टॉप कलेक्शन करने वाली लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। '

  • Dec 2, 2023 6:38 PM

    रणबीर कपूर की एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर लगाया बोल्डनेस का तड़का, खुले-खुले कपड़े को में दिखा दिया सब

    Vaani Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिटनेस, अपने स्टाइल और अपनी बोल्डनेस के लिए अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। वाणी हमेशा ही अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की हीरोइन वाणी कपूर ने इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों से आग लगा दी है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

  • Dec 2, 2023 6:18 PM

    ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ले रहे हैं तलाक! एक्टर ने उतारी अपनी 'वेडिंग रिंग', तो फैंस को सताई चिंता

    Abhishek Bachchan: क्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अलग हो रहे हैं? क्या दोनों तलाक ले रहे हैं? दोनों के बीच किसकी वजह से दूरियां आ गई? दोनों अब साथ क्यों नहीं दिखते हैं? ऐसे कई सारे सवाल आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस करते रहते हैं। अब इन सब सवालों के बीच अभिषेक बच्चन का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा सकता है कि कि एक्टर ने अपनी वेडिंग रिंग उतार दी है। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस काफी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

    ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ले रहे हैं तलाक! एक्टर ने उतारी अपनी 'वेडिंग रिंग', तो फैंस को सताई चिंता
  • Dec 2, 2023 5:24 PM

    सारे कपड़े उतार सिर्फ हाथ से छिपाए जरूरी अंग

    सोनाली राउत को कैलेंडर गर्ल के नाम से जाना जाता है। इस वक्त उन्होने इंस्टाग्राम का पारा काफी ज्यादा बड़ा दिया है। लोग लगातार उनको लेकर बात कर रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीर में सोनाली राउत ने बिना कपड़ों के फोटोशूट करवा लिया है।

  • Dec 2, 2023 5:07 PM

    रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय 'कपूर' के नाम की टी-शर्ट पहनकर निकली अनन्या पांडे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अनन्या का नाम बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहा है, दोनों कई बार साथ में भी देखे गए हैं। इसी बीच अनन्या का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एयरपोर्ट पर पिंक कलर के कपड़े पहने नजर आ रही हैं। इन कपड़ो की खास बात ये है कि इसकी टी-शर्ट पर 'कपूर' नाम लिखा है।

  • Dec 2, 2023 4:25 PM

    दीपिका कक्कड़ ने 'झलक दिखला जा 11' की कास्ट-क्रू के लिए बनाई 20 किलो ब्रियानी

    नई-नई मां बनी दीपिका अपने बच्चे को अपना पूरा टाइम दे रही है। इसी बीच दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में हैं। तो ऐसे में पति शोएब को सपोर्ट करने के लिए दीपिका शेफ बनी। दीपिका ने शो की कास्ट एंड क्रू के लिए स्पेशल बिरयानी भी बनाई थी। इसका खुलासा तब हुआ शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक व्लॉग डाला था। इसमें शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका झलक दिखाला जा की कास्ट के लिए 18-20 किलो बिरयानी बना रही हैं। दीपिका को बिरयानी की तैयारी करते हुए भी देखा गया था।

  • Dec 2, 2023 3:55 PM

    अंजू को सीमा हैदर की चेतावनी- पाकिस्तान के पठान और ब्लोच कर देंगे ऐसी हालत

    सरहद पार की लव स्टोरी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर के हिंदुस्तान आने के बाद अंजू पाकिस्तान चली गई थी। अब अंजू भारत लौटी है तो ऐसे में जहां सीमा हैदर के वकील ने उनपर आशंका जताते हुए टेस्ट की मांग की है तो वहीं अब सीमा हैदर ने भी अंजू को चेतावनी दे दी है और हैरन करने वाली बात भी बताई है।

  • Dec 2, 2023 3:17 PM

    पति रणबीर की 'एनिमल' पर आलिया ने कहा, 'बधाई हो मेरे नॉट सो लिटिल एनिमल'

    नवीनतम रिलीज 'एनिमल' में अपने अभिनेता-पति रणबीर कपूर की आलिया भट्ट ने जमकर प्रशंसा की।आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के लिए एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की, एक प्रमोशन से और दूसरी में वह अपनी बेटी को किताब पढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "उस हर चीज के लिए जो आप ऑन और ऑफ कैमरा हैं। धैर्य, शांति और प्यार के लिए जो आप अपने क्राफ्ट को देते हैं और उस इंसान के लिए जो आप अपनी फैमिली के लिए हैं। एक कलाकार के रूप में इतनी बड़ी प्रगति करने के लिए, हमारी बेटी को आज अपना पहला कदम उठाने के लिए, अपनी परफॉर्मेंस से हमें पूरी तरह हैरान करने के लिए बधाई हो, मेरे नॉट सो लिटिल एनिमल।"

  • Dec 2, 2023 2:44 PM

    मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो! फैंस की डिमांड बढ़ने के कारण लिया यह फैसला

    रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। फिल्म की रिलीज के बाद, नेटीजंस फिल्म की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। फिल्म ने शानदार और दमदार ओपनिंग कर एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया है। अब खबर आ रही है कि फैंस के क्रेज को देखते हुए मुंबई के सिनेमाघरों में 'एनिमल' के शोज रात को दो बजे तक होंगे।

  • Dec 2, 2023 2:18 PM

    परेश रावल ने नेपोटिज्म पर चर्चा करते हुए आलिया-रणबीर को बताया प्रतिभाशाली

    परेश रावल ने हिंदी सिनेमा में खुद को कॉमेडी फिल्मों के बादशाह के रूप में स्थापित किया है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम 3' और 'हेरा फेरी 3' की तैयारी कर रहे हैं। फैंस भी परेश को एक बार फिर स्क्रीन पर कॉमेडी करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में भाई-भतीजावाद को फर्जी बहस बताया है।

    परेश रावल ने नेपोटिज्म पर चर्चा करते हुए आलिया-रणबीर को बताया प्रतिभाशाली
  • Dec 2, 2023 1:45 PM

    सालों की दुश्मनी खत्म करके एक साथ आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, शेयर की खास वीडियो

    Kapil Sharma and Sunil Grover: सालों की दुश्मनी खत्म करके नेटफ्लिक्स के लिए फिर से एक साथ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर आ गए है। सोशल मीडिया पर इस एक खास वीडियो भी सामने आया है।

  • Dec 2, 2023 1:29 PM

    'पुष्पा 2' के सेट से आया बड़ा अपडेट, अल्लू अर्जुन के फैंस को सुनकर लगेगा झटका

    Pushpa 2: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है जिससे फैंस को बड़ा झटका लगेगा। सूत्रों से सामने आया है कि फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई हैं क्यों कि सेट पर अल्लू अर्जुन की तबीयत काफी खराब हो गई है।

    'पुष्पा 2' के सेट से आया बड़ा अपडेट, अल्लू अर्जुन के फैंस को सुनकर लगेगा झटका
  • Dec 2, 2023 12:53 PM

    आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए किया ऐसा पोस्ट?

    आलिया भट्ट अपने पतिदेव रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होने रणबीर की तस्वीर को पोस्ट करते हुए बधाई दी है। जैसे ही उनका पोस्ट सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कारीफ कर रहे हैं।

  • Dec 2, 2023 12:17 PM

    भीड़ में फंसी जान्हवी कपूर को शख्स ने पीछे से जकड़ा?

    ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त अभिनेत्री जान्हवी कपूर का वायरल हो रहा है। फैंस के बीच फंसी जान्हवी कपूर के साथ सभी सेल्फी लेना चाहते थे। ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उनको निकालना पड़ा। ऐसे में इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जो कि हैरान करने के लिए काफी है। भीड़ में एक हाथ आता है और जान्हवी कपूर को पीछे से जकड़ लेता है। जान्हवी कपूर काफी चौंक जाती है और सहमते हुए पीछे मुड़कर देखती हैं तो उनके जान में जान आती है। इस दौरान जान्हवी कपूर को किसी पुरुष ने नहीं बल्कि उनके साथ ही नजर आ रही है एक लड़की ने पकड़ा था।

    भीड़ में फंसी जान्हवी कपूर को शख्स ने पीछे से जकड़ा?
  • Dec 2, 2023 11:31 AM

    वाणी कपूर ने पोस्ट की बोल्ड तस्वीर

    वाणी कपूर ने सुबह सुबह धमाका कर दिया है। उन्होने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो काफी सेक्सी लग रही हैं। वाणी इस दौरान ब्रालेस लुक में नजर आ रही हैं। काउच पर पोज देती हसीना ने कहर ढा दिया है और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Dec 2, 2023 10:53 AM

    Hania Aamir Badshah- पाकिस्तानी हसीना पर आया बादशाह का दिल?

    इंडिया और पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही ना अच्छे हो लेकिन कुछ लोग लगातार अपने पर्सनल रिश्तों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। इस वक्त पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के एक पोस्ट ने धमाका कर दिया है और लोग इसपर बात कर रहे है।

  • Dec 2, 2023 10:20 AM

    कैटरीना कैफ की सादगी ने फिर किया घायल

    पतिदेव विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर धमाका किया है। कैटरीना कैफ को इस दौरान काफी शानदार लुक में देखा गया है। जैसे ही उनकी ये तस्वीर सामने आई लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Dec 2, 2023 10:13 AM

    इटली की PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ जोड़ा अपना नाम

    पीएम मोदी जहां देश ही नहीं दुनिया भर के सबसे चहेते नेता बनकर सामने आए हैं तो वहीं अब पीएम मोदी के इटली की प्रधानमंत्री के साथ एक लेटेस्ट सेल्फी आग की तरह वायरल हो रही है। ये सेल्फी खुद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दिलचस्प बात ये हैं कि कैप्शन में पीएम साहिवा ने पीएम मोदी के साथ अपना नाम जोड़कर #Melodi नाम दिया है। हर तरफ इसी की चर्चा है।

  • Dec 2, 2023 9:29 AM

    एनिमल के सीक्वल की तैयारी, खत्म नहीं हुई है कहानी

    रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से कॉफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। अगर आपको भी ये फिल्म पसंद आई है, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। एनिमल की कहानी बस यहीं खत्म नहीं हुई है। रिलीज के साथ संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' के सीक्वल की भी घोषणा कर दी है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live animal sam bahadur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X