..................... Bollywood Hindi Live Updates: Randeep romantic his wife Rubina reveal about children names - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi Higlights:पत्नी संग रोमांटिक हुए रणदीप हुड्डा, बच्चों के नाम पर रुबीना का खुलासा

Bollywood Hindi Live Updates

Bollywood Hindi Live Updates: रणदीप और लिन ने घरेलू यात्रा करने और इंडियन टूरिज्म को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसी वजह से कपल अपने हनीमून के लिए केरल पहुंचे हैं। रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों नेचर से घिरे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान रणदीप हुडा और उनकी पत्नी स्विमिंग कॉस्ट्यूम में दिख रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, " 2023 का आखिरी सनसेट।"

रुबीना दिलैक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अब एक ब्लॉगर भी बन गई है। पिछले एक साल से एक्ट्रेस ब्लॉगिंग कर रही है। अब मां बनने के बाद उन्होंने पहला व्लॉग साझा किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटियों की जानकारी साझा की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि, 'मैं और अभिनव चाहते थे हम ऐसा नाम रखें, जिनका मतलब और कनेक्शन हम फील कर सकें। नाम में वजन होना चाहिए और अर्थ होना चाहिए इसलिए ये मेरे लिए बहुत ही जरूरी था।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी मसालेदार, चटपटी और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jan 1, 2024 12:47 PM

    जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार में खरीदा नया बंगला, कीमत इतनी है कि जानकर उड़ जाएंगे होश

    जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर एक बंगले की डील फाइनल कर ली है। उन्होंने 75 करोड़ रुपये में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। IndexTap.com के मुताबिक, एक्टर ने 27 दिसंबर 2023 को 70.8 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट पर साइन किए थे। स्टांप ड्यूटी के तौर पर 4.25 करोड़ रुपये एडिशनल पे किए गए थे। जॉन द्वारा खरीदे गए लैंड का एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है जबकि बंगले का एरियार 5,416 वर्ग फुट है। जॉन अब्राहम प्रॉपर्टी के साथ क्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है। जॉन की ये नई प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। ये प्रॉपर्टी प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली की थी।

  • Jan 1, 2024 12:03 PM

    Animal Box Office Collection: एक महीने बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर छाप रही नोट

    रणबीर कपूर की एनिमल ने 63 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग की थी। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल ने रिलीज के पांचवें संडे को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ एनिमल की 31 दिनों की कुल कमाई अब 544.86 करोड़ रुपये हो गई है। एनिमल की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.58 करोड़, दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़, तीसरे हफ्ते में 54.45 करोड़ और चौथ हफ्ते में 9.57 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रिलीज के पांचवे शुक्रवार को एनिमल का कलेक्शन 1 करोड़ और पांचवें शनिवार को 1.4 करोड़ रहा।

    Animal Box Office Collection: एक महीने बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर छाप रही नोट
  • Jan 1, 2024 11:39 AM

    Salaar- देवा और वर्धा के एक्शन का नया प्रोमो देख उछल पड़ेंगे आप

    प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सलार: पार्ट 1 - सीजफायर असल में, भरपूर उत्साह और एक्शन के साथ आ है। फिल्म में ऐसे एक्शन सीन्स हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं, लेकिन जो बात फिल्म में सामने आती है वह है देवा और वर्धा के बीच सबसे मजबूत दोस्ती, जिसे फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाया गया है।

  • Jan 1, 2024 11:35 AM

    शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया दूसरी बेटी को जन्म

    शहीर शेख टीवी के जाने माने एक्टर हैं। वो कई सीरियल्स में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं। हाल ही में शहीर के घर खुशियां आई हैं। एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं। शहीर की वाइफ रुचिका ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। रुचिका ने एक फोटो शेयर कर अपनी नन्हीं परी के नाम का खुलासा भी कर दिया है।

  • Jan 1, 2024 11:13 AM

    जल्द रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग लेगी सात फेरे, कपल की शादी की तारीख आई सामने!

    Rakul Preet Singh marry: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। सूत्रों से सामने आया है कि रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी की तारीख का भी खुलासा हो गया है।

  • Jan 1, 2024 10:27 AM

    Bigg Boss 17: अचानक हुए एलिमिनेशन पर भड़के एल्विश यादव, 'बिग बॉस' पर कसा तंज, याद दिलाई अपनी भविष्यवाणी

    बिग बॉस 17 अपने ट्विस्ट के साथ लगातार हैरान कर रहा है। बीते हफ्ते स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को शो से बाहर करने के बाद अब घरवालों को डबल एलिमिनेशन का डोज दे दिया। हालांकि, बिग बॉस इतने पर भी नहीं रुके और अचानक एक और एविक्शन कर दिया। इस पर अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है। एल्विश यादव ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा था, "ऐसा क्यों लग रहा है कि बिग बॉस वाले अनुराग को किसी न किसी तरह निकालना चाहते हैं। पब्लिक वोट्स से तो मुमकिन नहीं है।" इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एल्विश ने तंज कसते हुए लिखा, "वाह बिग बॉस।" इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली एक इमोजी भी बनाई।

  • Jan 1, 2024 10:17 AM

    New Year 2024: शानदार तरीके से करीना ने पति सैफ और दोनों बच्चों के साथ न्यू ईयर का किया सेलिब्रेशन, तस्वीरें

    New Year 2024: हर तरफ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन चल रहा है। आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक सभी अपने अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया पर कुछ अपनी फैमली संग शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दिख रहा है कि एक्ट्रेस न्यू ईयर बेहद अच्छे तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं।

    New Year 2024: शानदार तरीके से करीना ने पति सैफ और दोनों बच्चों के साथ न्यू ईयर का किया सेलिब्रेशन, तस्वीरें
  • Jan 1, 2024 9:36 AM

    करण जौहर का अपूर्व मेहता के नाम भावुक नोट, 20 वर्ष के मजबूत बंधन को किया सेलिब्रेट

    करण जौहर के लिए यह वर्ष सफल और घटनापूर्ण रहा और उन्होंने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने दोस्त और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को एक हार्दिक नोट लिखा।

  • Jan 1, 2024 9:22 AM

    Bigg Boss 17: मुनव्वर पर सलमान खान के गुस्से के बाद नाजिला ने भेजा खास मैसेज, वीडियो किया शेयर

    Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है और साथ ही शो के बाहर भी बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में वीकेंड के वार पर जब सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए और गुस्सा किया उसके बाद सोशल मीडिया पर कॉमेडियन की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने वीडियो शेयर करके उन्हें खास मैसेज भेजा है।

  • Jan 1, 2024 8:32 AM

    शाहरुख खान या आमिर खान... सेट पर कौन हैं बेहतर अभिनेता? राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा

    राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। राजकुमार हिरानी और शाहरुख के बीच इस सहयोग से अधिक की उम्मीद थी। यह उनका पहला सहयोग था और हिरानी इससे पहले आमिर के साथ '3 इडियट्स' और 'पीके' के लिए सहयोग कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने इन दोनों सुपरस्टार्स की कार्यशैली में समानताएं और अंतर बताए। निर्देशक ने कहा कि शाहरुख और आमिर के बीच समानता यह है कि वे दोनों कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी फिल्मों के प्रति बहुत प्रतिबद्ध हैं। उनकी प्रक्रियाएं बहुत अलग हैं, क्योंकि हर अभिनेता काम करने की एक अलग प्रक्रिया के साथ आएगा।

  • Jan 1, 2024 8:25 AM

    Video: पलक और इब्राहिम साथ में निकले न्यू ईयर सेलिब्रेट करने, कैमरा देख दोनों ने छुपाया अपना चेहरा

    Video: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं परंतु दोनों ही अपने रिश्ते को सबसे छुपाकर रखना चाहते हैं। ऐसा इसीलिए कहा जाता है कि क्योंकि जब जब दोनों साथ में नजर आते हैं तो मीडिया के सामने अपना चेहरा छुपा लेते हैं। ऐसा पहली बार नहीं कई बार हो चुका है। बीती रात भी ऐसा ही एक मंजर देखने को मिला जब पलक और इब्राहिम न्यू ईयर सेलिब्रेशन साथ में करने निकले थे।

  • Jan 1, 2024 7:53 AM

    Dunki Worldwide Box Office Day 10: 400 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार 'डंकी'

    Dunki Worldwide Box Office Collection Day 10 पठान और जवान के साथ बैक-टू-बैक एक्शन ब्लॉकबस्टर देने के बाद डंकी साल 2023 में शाह रुख खान की तीसरी और आखिरी रिलीज है। फिल्म ठीक- ठाक कमाई भी कर रही है। डंकी का वर्ल्डवाइड बिजनेस 400 करोड़ के करीब पहुंच गया है। बस कुछ दिनों में फिल्म इस जादुई आंकड़े को पार कर जाएगी।

    Dunki Worldwide Box Office Day 10: 400 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार 'डंकी'

Read more about: bollywood hindi live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X