मेरी खूबसूरती का राज पानीः हेमा

हेमा एक वाटर प्यूरीफायर सिस्टम बनाने वाली कंपनी के कैंपेन में हिस्सा लेने अपनी बेटियां ऐशा और अहाना के साथ नई दिल्ली पहुंची थीं. बेटियों की मौजूदगी के बावजूद हेमा के शानदार व्यक्तित्व की चमक दूर से ही नजर आ रही थी, लिहाजा पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनसे उनकी सुंदरता के राज शेयर करने चाहे.
हेमा ने बताया कि ज्यादा पानी पीने के अलावा वे खुद को चुस्त-दुरस्त रखने के लिए योग, प्राणायाम और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं. अपने खाने में वे दूध और दूध से बने उत्पादों का काफी इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि सभी महिलाओं को कम से कम दिन में एक घंटे अपने लिए जरूर निकलना चाहिए.
उन्होंने कहाः मुझे पता है कि ज्यादातर भारतीय महिलाओं का कहना है कि उनके पास समय की कमी होती है. ऐसी स्थिति में वे सुबह थोड़ा जल्दी उठकर अगर योग और प्राणायाम करती हैं तो कमर और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं. हेमा के मुताबिकः महिलाओं को यह तय कर लेना चाहिए कि उनका वजन एक निश्चित सीमा से ज्यादा न बढ़े. इसके अलावा उन्हें हफ्ते में कम से कम दो बार व्रत रहना चाहिए.
बहुत खूब हेमा जी, आपने मीडिया से अपनी सुंदरता का राज शेयर किया. मगर हमारे मन में तो यही सवाल रह-रह कर कौंध रहा है कि आपने धरम पाजी को खूब पानी क्यों नहीं पिलाया...?


Click it and Unblock the Notifications