मानसिक विकलांग बने शाहरुख खान

करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित 'माई नेम इज खान' का निर्देशन करन ने ही किया है। यह फिल्म एसपर्जर सिंड्रोम से पीड़ित रिजवान खान की कहानी है। रिजवान को अमेरिका यात्रा के दौरान गलती से आतंकवादी समझ लिया जाता है।
एसपर्जर सिंड्रोम एक प्रकार की मानसिक अक्षमता है इससे पीड़ित लोगों को सामाजिक संपर्क में कुछ विशेष कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उनके व्यवहार और रुचियों में दोहराव देखा जाता है।
जौहर ने कहा, "शाहरुख ने अपने किरदार के खूब पढ़ा था। मुझे इस विषय में उनकी जानकारी देखकर आश्चर्य हुआ था। उन्होंने अपनी जानकारी का अपने किरदार में भरपूर इस्तेमाल किया। फिल्म में शाहरुख की सह-अभिनेत्री काजोल हैं। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications