जेब में हमेशा कंडोम रख कर चलता है वन नाइट स्टैंड का शौकीन ये स्टार, 12 की उम्र में गंवा दी थी वर्जिनिटी

Ranveer Singh Virginity And Condoms

Ranveer Singh Virginity And Condoms: इस एक्टर को बॉलीवुड का बिंदास हीरो माने जाते है। यह सिर्फ अपने अलग अंदाज़ के लिए ही नहीं बल्कि अपने सटीक बयानों के लिए भी हमेशा चर्चा में बने रहते है। आजकल इस सुपरस्टार का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी ज़िंदगी के ऐसे राज़ खोले हैं कि सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। चलिए जानते हैं कि ये हीरो कौन हैं और उन्होंने क्या चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

12 साल की उम्र में ही खो दी वर्जिनिटी

जिस एक्टर की हम बात कर रहे है वह और कोई नहीं सबके चाहिते और लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह है। बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह अपने टैलेंट और ज़बरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। वह जिस भी रोल को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। उनकी हर तरह के किरदार निभाने की काबिलियत और उनका बेफिक्र अंदाज़ हमेशा खबरों में रहता है।

उन्हें 'गली बॉय', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिम्बा', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बेफिक्रे' और कई दूसरी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में अपना बेस्ट देकर खुद को साबित करते रहे हैं। वहीं, डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 12 साल की छोटी उम्र में उन्होंने एक बड़ी उम्र की महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।

रणवीर सिंह ने उस इंटरव्यू में कहा था, "मुझे लगता है कि जब मैंने यह किया था, तब मैं करीब 12 साल का था। मैंने हर चीज़ बहुत जल्दी शुरू कर दी थी, सच में हर चीज़! मैं अपनी उम्र से बहुत आगे था, इतना आगे कि स्कूल में सभी मांएं कहती थीं कि रणवीर वो खराब सेब है जो हमारे सारे बच्चों को बिगाड़ रहा है। मैं अपने आस-पास के सभी लड़कों को सलाह देता था और उन्हें सिखाता था। उन्होंने इसके बारे में सुना भी नहीं था और मैं एक एक्सपर्ट बन गया था क्योंकि मैंने बहुत जल्दी शुरुआत कर दी थी।"

जेब में रखते थे कंडोम और वन-नाइट स्टैंड पर बेबाक रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जेब में हमेशा कंडोम रहता था। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने 2014 में एक कंडोम ब्रांड के विज्ञापन में भी काम किया था। इसी के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने यह बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को शारीरिक संबंधों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और इसे बुरा या छिपाने वाली बात नहीं माननी चाहिए।

रणवीर सिंह ने मशहूर शो 'कॉफ़ी विद करण' में एक बार यह भी बताया था कि वह कई बार वन-नाइट स्टैंड कर चुके हैं। उन्होंने इसे गलत मानने से इनकार किया और शारीरिक संबंधों को एक खूबसूरत एहसास बताया था।

Read more about: ranveer singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X