बॉलीवुड को और अच्छे कंटेंट की ज़रूरत : सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस की इस बात को लेकर काफी तारीफ भी की है।
बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के बीच हमेशा से ही तगड़ा मुकाबला रहा है। एक से बढ़कर एक प्रतिभावान एक्ट्रेस बॉलीवुड में मौजूद हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस बात को मानती हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस की इस बात को लेकर काफी तारीफ भी की है।

सोनाक्षी का कहना है कि मैंने भी इसकी शुरुआत कर दी है। इस इंडस्ट्री में लड़कियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने सभी बड़ी बड़ी परेशानियों को पीछे छोड़कर अपनी पहचान बनाई है जो काफी सराहनीय है। सोनाक्षी ने हॉलीवुड फिल्मों के बारे में कहा कि हॉलीवुड की फिल्में भारत में काफी अच्छा बिज़नेस कर रह हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की तबियत खराब..दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती
अब बॉलीवुड को और अच्छी स्क्रिप्ट लिखने की ज़रूरत है ताकि वो भी कॉम्पिटीशन में बनी रहे। सोनाक्षी ने कहा कि हमें अब और भी अच्छे कंटेंट की ज़रूरत है, जिससे लोग यहां की फिल्में देखना पसंद करें। हमारे पास काफी जनता है।
आपको बता दें कि सोनाक्षी इस दिनों सबा इम्तियाज़ के नॉवल पर आधारित फिल्म 'नूर' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कनन गिल, शिबानी दांडेकर और पूरब कोहली भी हैं। इसके अलावा सोनाक्षी आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इत्तेफाक फिल्म में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications