बच्ची से रेप की घटना पर अमिताभ ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा

इस घटना पर फिल्म सितारों ने भी गुस्सा जाहिर किया है। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने इस घटना की निंदा करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा है कि 'एक बच्ची के साथ इस प्रकार की घटना होना शर्मनाक है और इस घटना को अंजाम देने वाला जानवरों से भी बदतर है। उसे जेल में डाल देना नाकाफी होगा, उसे जनता को सौंप देना चाहिए जिससे कि उसे सजा दी जा सके।
इस घटना पर आक्रोश जताते हुए एंकर, अभिनेत्री श्रुति सेठ ने कहा है कि 'इस प्रकार के केस की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में होनी चाहिए और आरोपियों को मौत की सजा दी जाय।' इस पर गायक शान ने कहा है कि मैं हर रोज एक सकारात्मक सोंच के साथ उठता हूं, अखबार पढ़ता हूं और डिप्रेस्ड हो जाता हूं। ये बेहद शर्मनाक है। मुझे लगता है कि अब लोगों में इंसानियत खत्म होती जा रही है।
अभिनेत्री दिव्या दत्त ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है हमारे विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी कुछ नहीं हो पाता है, यह सिर्फ एक केस बनकर रह जाता है। मुझे लगता है कि इससे बुरा और क्या हो सकता है। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट का कहना है कि जिस तरह इन घटनाओं की विक्टिम को अपनी जिंदगी ट्रॉमा में गुजारनी पड़ती है, वैसे ही इन आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
अभिनेता फरदीन खान ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा है कि आजकल जो भी देश में हो रहा है, वह शर्मनाक, दर्दनाक है।


Click it and Unblock the Notifications











