हिंदी फिल्मों पर चढ़ा विदेशी रंग

खुद दिबाकर ने अपनी फिल्म 'शंघाई' में आइटम नम्बर के लिए ब्रिटिश मॉडल को लिया है। उनका कहना है कि देश आज बहुत उदार हो गया है। भारत में काम करना विदेशियों के लिए बड़ा अवसर हो या ऐसा भी हो सकता है कि हॉलीवुड में उनके लिए काम न हो। यही वजह है कि लोग यहां न केवल आइटम गाने, बल्कि फिल्म जगत में अन्य काम के लिए भी आ रहे हैं।
निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'डिपार्टमेंट' में भारतीय मूल की ब्राजीलियाई मॉडल नथालिया कौर को आइटम गीत के लिए लिया है। चेक अभिनेत्री याना गुप्ता भी फिल्म 'दम' में 'बाबूजी' आइटम नम्बर में नजर आई थीं। इसके अलावा और भी कईं चेहरे हैं जो विदेशी हैं और भारतीय फिल्मों में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











