असफल हीरोइनों की मांग बढी

कन्नड़ फिल्म निर्माता व वितरक के. सी. एन. कुमार ने इस बारे में बताया कि बॉलीवुड में जिन अभिनेत्रियों की अधिक मांग नहीं रही, उन्हें कई कन्नड़ फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों में अवसर प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, " मसलन अभिनेत्री निशा कोठारी की ही बात लीजिए। उन्हें संभवत: हिन्दी फिल्मों के दर्शकों ने नकार कर दिया है लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें काफी काम मिल रहा है। फिलहाल वे फिल्म 'राज' में पुनीत (राज कुमार) के साथ काम कर रही हैं।"
कुमार ने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष अभिनेता उपेंद्र भी इन दिनों सुमन रंगनाथन जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications