4 मिनट तक चला था हिंदी सिनेमा का पहला Kissing Scene, वीडियो देख इमरान हाशमी के लिए बढ़ जाएगी इज्जत

First kissing scene

First kissing scene- बॉलीवुड में जब किसिंग सीन का नाम लिया जाता है तो सिर्फ एक नाम जहन में आता है वो हैं इमरान हाशमी। उनकी लगभग हर फिल्म में एक जबरदस्त किसिंग सीन होता है जो कि काफी सुर्खियां बटोरता है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसे सीन्स सिर्फ इमरान हाशमी ने ही किए हैं। हालांकि उनको किसिंग सीन का ब्रांड फेम बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहला किसिंग सीन कब हुआ था और किसके ऊपर फिल्माया गया था?

अगर नहीं पता तो बता दें कि इमरान हाशमी का तब जन्म भी नहीं हुआ था। पहले किसिंग सीन का ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

4 मिनट तक चला था किसिंग सीन

भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली किस की बात करें तो ये देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्मायी गई थी। साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म कर्मा में ये कारनामा किया गया था और उस वक्त इसको लेकर पूरे देश में चर्चा हुई थी। कहा जाता है कि इसके पहले ऐसे सीन हिंदी सिनेमा में नहीं होते थे। इसके अलावा एक और चौकाने वाली बात ये थी कि किसिंग सीन लगभग चार मिनट चला था और इसको उस वक्त काफी बड़ी बात मानी गई थी। आज दोनों सितारे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन सिनेमा के इतिहास में देविका रानी और हिमांशु राय ने एक अमिट छाप छोड़ी है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में इसका पूरा सीन नहीं मौजूद है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''और अब, वे सुपरमैन जैसी फिल्मों से किसिंग सीन हटा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''तो ये सब चल रहा था, तभी मैं कहूं आजादी मिलने में इतनी देर कैसे लग गई।'' एक ने लिखा, ''4 मिनट वाला वीडियो दिखाओ।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो....

More from Filmibeat

Read more about: viral video emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X