कान में होगा बॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन

जिस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा वो है 'दि ग्रेटेस्ट लव स्टोरी एवर टोल्ड'। 81 मिनट की इस फिल्म को निर्माता शेखर कपूर ने यूटीवी मोशन पिक्चर ने साथ मिलकर बनाया है। फिल्म का प्रदर्शन दिल्ली 6 के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। कपूर पिछले कई सालों से जूरी मेंबर रह चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बारे में कहा कि हम सभी बॉलीवुड से बेहद प्यार करते हैं और बॉलीवुड ने अपनी खास पहचान बना ली है।
यही वजह है कि कान में भी लोगो ने इस फिल्म को देखने की इच्छा जताई। वे इस बात से भी खुश हैं कि इसी बहाने वे बॉलीवुड की एक अच्छी छाप लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। राकेश का मानना है कि ये सच है है कि बॉलीवुड में दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्में बनती हैं और यहाँ की फिल्में लोकप्रिय भी हैं। ऐसे में जाहिर है कि यहाँ के बारे में लोगों को जानना ही चाहिए। उन्होंने कहा, "हम खुश हैं कि हमें इस फिल्म को दिखाने के लिए कान जैसा मंच मिला है।"
गौरतलब है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए शेखर कपूर और राकेश ओम प्रकाश भी वह जायेंगे। चर्चा है कि बॉलीवुड की फिल्म डीयर फ्रेंड हिटलर की भी यहाँ स्क्रीनिंग हो सकती हैं, लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











