..................... 'Holi masti' in Bollywood | होली की मस्ती में डूबे बॉलीवुड स्टार्स - Hindi Filmibeat

होली की मस्ती में डूबे बॉलीवुड स्टार्स

By Staff

Holi Bollywood
फिल्म इंडस्ट्री को अगर हर साल किसी फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार रहता है तो वह होली है. आरके स्टूडियो की होली तो अपने खास अंदाज के लिए बीते कई सालों से मशहूर है. अब टीवी स्टार्स भी बड़े उत्साह और धूम के साथ होली मनाते हैं.

कैसी होती है फिल्म और टीवी स्टार्स की होली. क्या वे इसे महज औपचारिकता में मनाते हैं या इस एक दिन सबकुछ भूलकर मस्ती में डूब जाते हैं. क्या फिल्म और टीवी की एक्ट्रेस इस त्योहार को महिलाओं के लिए असुरक्षित मानती हैं? क्या होली के बहाने छेड़छाड़ या शरीर के कुछ खास अंगो को छूने-दबाने की कोशिश होती है? आइये उन्हीं से जाने होली के बारे में उनके विचारः

उर्मिला मांतोडकरः मेरे विचार से होली महिलाओं के बिल्कुल सुरक्षित नहीं है. इसलिए उन लोगों के साथ होली खेलने से बचना चाहिए जिन्हें आप न जानते हों. वैसे मैं होली थोड़ा बच-बचाकर खेलने में ही यकीन करती हूं.

ट्यूलिप जोशीः इस होली में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करूंगी. हम लोग परंपरागत तरीके से बना भारतीय खाना खाएंगे. मेरा इरादा है कि शाम को एक बढ़िया सी फिल्म देखी जाए.

नंदना सेनः महिलाओं को थोड़ा सा तो सतर्क रहना ही चाहिए. मेरा कहना है कि महिलाएं ही क्यों लड़कों को भी सतर्क रहना चाहिए. वैसे जो भी हो, इस डर से होली का मजा लेने से तो खुद को रोका नहीं जा सकता...

आशीष चौधरीः मेरी पत्नी मुझे हमेशा होली खेलने के लिए प्रोत्साहित करती है. इस बार मेरा इरादा अपने दोस्तों के साथ जोरदार पार्टी करने का है. समोसा, जलेबी, गुझिया के साथ थोड़ी सी बियर हो तो मजा आ जाए.

मलाइका अरोराः होली में लड़कियों या महिलाओं को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई होली के बहाने गलत हरकत करने की कोशिश न करे. इसकी संभावना हमेशा रहती है और आपको इसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. यह एक अनसेफ वर्ल्ड है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X