गोरी चमड़ी का आशिक है बॉलीवुड : फ्रीडा पिंटो

मैडम का कहना है कि बॉलीवुड गोरे रंग पर जान लुटाता है, वो गोरी चमड़ी का आशिक है और चूंकि उनका रंग तो काफी काला है इसलिए उन्हें बॉलीवुड में और मॉडलिंग करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्रीडा ने कहा कि भारत में फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में दिखाया जाता है कि लड़का गोरी लड़कियों को पसंद करता है ना कि काली लड़की को, जिसे देखकर उन्हें काफी दुख होता है।
फ्रीडा ने कहा कि ये भेदभाव उनके साथ भी हुए थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफ हुई है। इसलिए वो बॉलीवुड में तभी आयेगी जब उन्हें अच्छा मौका मिलेगा। फिलहाल कान समारोह और राइज ऑफ द एप्स की वजह से फ्रीडा पिछले दिनों काफी चर्चित रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











