..................... Aamir-Sanjeeda'sa couple again | संजीदा और आमिर का 'क्या दिल में है' - Hindi Filmibeat

संजीदा और आमिर का 'क्या दिल में है'

By Staff

Aamir and Sanjida
आमिर अली और संजीदा शेख न सिर्फ छोटे परदे पर रोमांस लड़ाते नजर आते हैं बल्कि वे वास्तविक जीवन में भी टेलीवुड के चर्चित प्रेमी जोड़े हैं. दोनो ने नच बलिये 3 में साथ साथ डांस कर सनसनी मचा दी थी और अब वे फिर एक साथ टीवी शो क्या दिल में हैं प्रेमी प्रेमिका बनकर अभिनय कर रहे हैं.


संजीदा इस शो को लेकर बहुत खुश है क्योंकि अलग अलग शो में काम करने के कारण उसे आमिर के साथ रोमांस करने के लिये समय नहीं मिल पाता था. इसके लिये उसे अलग से समय निकालना पड़ता था लेकिन एक साथ शो करने से यह परेशानी भी दूर हो गई है.

सीन ओके होते ही वे सेट में स्थित मेकअप रुम या गाड़ी के अंदर रोमांस करने लगते हैं. संजीदा का कहना है कि लोग उन्हें छोटे परदे पर प्रेमी प्रेमिका के रुप में पसंद करते हैं.

न सिर्फ संजीदा बल्कि आमिर अली भी संजीदा के साथ फिर से अभिनय करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि वे संजीदा के साथ रोमांटिक सीन सहजता से करते हैं क्योंकि आखिरकार दोनो प्रेमी प्रेमिका हैं.

वे दोनो बिल्कुल प्राकृतिक रोमांटिक सीन करते हैं, यही वजह है कि दर्शकों को दोनों के रोमांटिक सीन देखकर मजा आ जाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X