बॉलीवुड ड्रग्स केस: रणबीर, अर्जुन और डीनो का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया - क्षितिज प्रसाद
सुशांत - रिया ड्रग्स मामले से आगे बढ़ चुका बॉलीवुड ड्रग्स केस में NCB की हिरासत में बंद धर्मा प्रोडक्शन्स के पूर्व कर्मचारी क्षितिज रवि प्रसाद ने अपने वकील सतीश माणेशिंदे के द्वारा एक अपील में ये साफ लिखित में दिया है कि NCB इस मामले में लगातार उन्हें झूठे नाम लेने का दबाव बना रही है।
क्षितिज ने इस अपील में लिखा है कि NCB ने ड्रग्स लेने के मामले में उन पर रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया का नाम लेेने के दबाव बनाया है। जबकि क्षितिज साफ कह चुके हैं कि वो इन लोगों को जानते भी नहीं हैं।

वहीं NCB का दावा है कि क्षितिज पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं, अड़ियल और ज़िद्दी हैं। सतीश माणेशिंदे की अपील में साफ है कि NCB अपनी बात ना मनवा पाने का गुस्सा क्षितिज को टॉर्चर करके निकाल रहा है।
क्षितिज को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर लगातार प्रेशर बनाया जा रहा है कि वो इन सभी बड़े एक्टर्स का नाम ड्रग्स मामले में लें।


Click it and Unblock the Notifications











