छापेमारी करने पहुंची एनसीबी टीम पर पत्थर और डंडों से हमला, बॉलीवुड ड्रग पैडलर्स की करतूत
कुछ समय से लगातार जिस तरह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उथल पुथल मची हुई और एक के बाद एक कई बड़े नाम ड्रग्स केस में सामने आ रहे वो किसी झटके से कम नहीं हैं। इस समय मुबंई नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जिस तरह से काम कर रही है वो तारीफ के काबिल है। हाल ही में इस केस पर कॉमेडियन भारती सिंह का नाम सामने आया था और गिरफ्तारी के बाद उनको जमानत मिल गई थी।
लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। हाल ही में एनसीबी के कुछ अधिकारियों पर जानलेवा हमला हुआ है और ये कहा जहा रहा है कि ये हमला आरोपी ड्रग पैडलर्स ने करवाया है।

खबर है कि एनसीबी की टीम छापेमारी के लिए ड्रग पैडलर कैरी मैंडिस को पक़ड़ने मुंबई के गोरेगांव उपनगर के जवाहर नगर पहुंची थी। इसी दौरान इन अधिकारियों पर हमला किया गया था।
ये घटना रविवार रात की है और इस दौरान 3 अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे। पूरी घटना पर एक नजर डालें तो इस टीम को कई दर्जन लोगों ने घेर लिया था और सभी के हाथ में पत्थर और डंडे से थे जिससे अधिकारियों पर हमला हुआ था।
इसके बाद मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छापा मारा और आरोपी कैरी के गुर्गे विपुल आगरे, यूसुफ शेख और अमीन अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications