फिल्मी सितारों की दीवाली इस बार
इस दीवाली कई बड़े सितारों वाली फिल्म रीलिज होने वाली है। सभी सितारे चाह रहें हैं कि उनकी फिल्में हिट हो जाए तो दीवाली का मजा बढ़ जाए।
एंथनी डिसूजा की फिल्म ब्लू, रोहित शेट्टी की आल द बेस्ट और प्रेम सोनी की मैं और मिसेज खन्ना इस शुक्रवार को एकसाथ रीलिज होने वाली है। तीनों एक दूसरे के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी।
ब्लू में लारा दत्ता की निखरी काया पहले से ही लोगो के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। यह फिल्म पूरी तरह से पानी के अंदर फिल्माया गया है। यह भारत की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। लारा चाहती है कि उनकी फिल्म सुपरहिट हो जाए ताकि वे दीवाली का दुगना आनन्द उठा सकें।
वहीं बिपाशा बसु अपनी फिल्म आल द बेस्ट के लिए प्रार्थना कर रहीं है। इस बार उनके लिए त्योहार मनाने के कई बहाने है एक तो उनकी मां का जन्मदिन और फिल्म का रीलिज एक ही दिन है इसके अलावा उनका घर बनकर तैयार हो गया है। वे अपने नए घर में पूजा-पाठ करेंगी और गृह प्रवेश भी होगा।
मुग्धा गोडसे की बात करें तो पिछले साल फिल्म फैशन इसी समय रीलिज हुई थी। फिल्म की सफलता से मुग्धा को काफी फायदा पहुंचा। अब इस बार चाहतीं है कि उनकी फिल्म आल द बेस्ट सफल हो जाए।
दीपिका पादूकोण अपना सारा समय परिवार के साथ बिताने वाली है। मलाइका अरोरा सारे त्योहार मनाती है। उनके परिवार में हर धर्म के लोग है इसलिए दीवाली, ईद व क्रिसमस काफी धूमधाम से मनाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











