Diwali 2021: वरूण धवन, काजोल, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान की फैमिली वाली दिवाली Pics
बॉलीवुड में दो सालों बाद एक बार फिर से दिवाली के नाम पर स्टार्स जश्न के मूड में दिखाई दे रहे हैं। भले ही इस साल बड़ी बड़ी दिवाली पार्टियां ना हो लेकिन कोरोना के बाद स्टार्स अब अपने परिवार के साथ मिलकर त्योहार का पूरा मज़ा लेते दिखाई दे रहे हैं।
सारा अली खान ने जहां दोस्तों के साथ दिवाली का जश्न मनाना शुरू किया वहीं वरूण धवन, पत्नी नताशा दलाल के साथ पहली दिवाली की खुशी में डूबे नज़र आए।

इस साल शाहरूख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक और कपूर परिवार से लेकर शिल्पा शेट्टी के परिवार तक किसी ने भी बड़ी पार्टी का आयोजन नहीं किया। ज़्यादातर स्टार्स अपने काम में बिज़ी भी हैं और कुछ घर से दूर हैं।
यहां देखिए स्टार्स की दिवाली तस्वीरें -

वरूण धवन की दिवाली
वरूण धवन, अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ शादी के बाद पहली दिवाली मना रहे हैं। घर पर पूजा करने से पहले, दिन में पूरा धवन परिवार, उनके ऑफिस में लक्ष्मी पूजा करते दिखाई दिया।

निभाई चाचू की ड्यूटी
इस दौरान, जहां, वरूण धवन के भाई रोहित धवन नज़र नहीं आए वहीं रोहित की बेटी को पूरे टाईम वरूण अपनी गोद में लिए दिखाई दिए। फैन्स ने वरूण धवन को परफेक्ट चाचू भी बताया।

जान्हवी कपूर का डिनर
जान्हवी कपूर, सारा अली खान और खुशी कपूर, दिवाली की एक रात पहले, मनीष मल्होत्रा के साथ डिनर करती दिखाई दीं।

काजोल की दिवाली
काजोल, अपनी मां तनूजा और बहन तनीषा के साथ घर पर दिवाली का जश्न मनाती दिखाई दीं। दिवाली पर काजोल का पूरा परिवार हर साल इकट्ठा होता है।

नीसा और युग
काजोल के बेटे युग, जहां मासी तनीषा के साथ दिवाली पार्टी पर पोज़ करते दिखाई दिए वहीं उनकी बेटी नीसा देवगन अलग से ही खूबसूरत लहंगे में अपना दिवाली फोटोशूट करती दिखाई दीं।

इनाया खेमू
कुणाल खेमू और सोहा अली खान, दिवाली पूजा करते दिखाई दिए। वहीं नन्हीं इनाया लाल लहंगे में बेहद क्यूट नज़र आईं।

हिना खान
हिना खान ने भी दिवाली के मौके पर लहंगों में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। नीले लहंगे में वो एकता कपूर की दिवाली पार्टी में भी नज़र आई थीँ।

मौनी रॉय
मौनी रॉय ने भी साड़ी में अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण, इस साल अपने परिवार के साथ दिवाली मना रही हैं। दिवाली के मौके पर दीपिका ने अपनी ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अपना सजा धजा घर फैन्स को दिखाया और तस्वीरों में डिनर के पहले की तस्वीरें शेयर कीं। वहीं कंगना भी दिवाली पूजा करती दिखाई दीं।

करण जौहर
करण जौहर भी मां हीरू जौहर और बच्चे यश जौहर और रूही जौहर के साथ दिवाली के लिए सजे धजे दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications











