खून भरी मांग के बाद खत्‍म हुई सोनू वालिया की मांग

By Super
<ul id="pagination-digg"><li class="next"><a href="/news/bollywood-disappeared-actors-nafisa-ali-217630.html">Next »</a></li></ul>

बम्बई नगरिया या चकाचौंध से भरी मायानगरी मुंबई, मुंबई ख्वाबों का शहर है एक ऐसा शहर जहां इंसान आँखों में ढेरों सपने सजाए हुए आता है, इन सपनों को सच करने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। जिससे ये सपने सच भी होते हैं। मुंबई के बारे में कहा जाता है की ये शहर सबको सूट नहीं करता। जिससे यहाँ व्यक्ति का आना जाना लगा रहता है।

ये शहर तमाम लोगों के मुकद्दर का फैसला करता है। देश के अलावा विदेशों से भी कई ऐसे लोग है जो इस शहर में हीरो, हिरोईन बनने का सपना लेकर आते हैं। कुछ एक सफल हो जाते है कुछ इस शहर की भीड़ में गम हो जाते है। इस कड़ी में हम आपको रु-ब-रु कराएंगे उन चेहरों से जिनको हमने इक्का-दुक्का फिल्मों में देखा और ये फिर अचानक कहीं गायब हो गए। इस सीरीज में आपको बॉलीवुड से वो अभिनेता, अभिनेत्री, विलन और हास्य कलाकार मिलेंगे जो अब गायब हो गए है। यहाँ हमारा मकसद इन गुमनाम लेकिन अपने दौर के मशहूर चेहरों को दोबारा उनकी खोई पहचान वापस दिलाना है।

गायब हुए लोगों की हमारी इस कड़ी में पहला नंबर है अभिनेत्री और मॉडल सोनू वालिया का

सोनू वालिया
शक्ल सूरत में जीनत अमान और परवीन बॉबी से कुछ हद तक रिजेम्बल करने वाली सोनू ने 1985 में मिस इंडिया का ताज पहना और इसके बाद उन्हें अपने समय के हंक कबीर बेदी के साथ स्विमिंग पूल में नहाते हुए फिल्म "खून भरी मांग" में देखा गया।

इस फिल्म में सोनू ने एक ऐसी महिला का किरदार किया था जो जायदाद पाने के लिए अपनी ही दोस्त के मर्डर का प्लान करती है। सोनू की नकारात्मक एक्टिंग और रेखा के लाजवाब अभिनय की वजह से लोगों ने इस फिल्म को काफी सराहा।

sonu walia

लेकिन इस फिल्म के बाद सोनू इक्का दुक्का फिल्मों में ही देखी गयी साथ ही इन्होने कुछ एक टीवी सीरियलों में भी काम किया। इन सब के बाद से सोनू गायब है। क्या आपको लगता है सोनू की वापसी होगी और फिर वो कोई नया धमाल कर पाएंगी? क्या हम उन्हें भविष्य में किसी फिल्म की निर्माता निर्देशक के रूप में देखे?

<ul id="pagination-digg"><li class="next"><a href="/news/bollywood-disappeared-actors-nafisa-ali-217630.html">Next »</a></li></ul>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X