पर्दे पर नहीं सुनाई दी नैना की चूड़ियों की खनक
जैसा ही हम आपको पहले ही बता चुके है हमारी ये सीरीज उन अभिनेता अभिनेत्रियों को एक ट्रिब्यूट है। जो बॉलीवुड से लगभग घायब हो चुके है। हममें से ऐसे बहुत से लोग हों जो इन कलाकारों का नाम ही न जानते हो। या ये भी हो सकता है की उन नामों को भूल गए हों।

ऐसा ही एक नाम है अभिनेत्री नैना साहू का। नैना 60 के दशक के मशहूर निर्माता, निर्देशक किशोर साहू की बेटी थीं। जिन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 1967 में बनी फिल्म 'हरे कांच की चूड़ियां' से किया।
इस फिल्म में नैना के साथ अभिनेता राजेंद्र कुमार और हेलेन ने भी काम किया था। ये फिल्म अपने समय की औसत फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के बाद नैना एक दो फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के रूप में दिखी और फिर पर्दे से गायब हो गयी। एक निर्देशक के घर से ताल्लुख रखने के कारण नैना की गिनती अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों के रूप में होती थी।
आज हमने आपको बताया बॉलीवुड में गायब हुई अभिनेत्रियों के बारे में। कल इसी कड़ी में पढ़िये गायब हुए अभिनेताओं के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications