फिल्मों की तरफ फिर नहीं पलटीं नफीसा अली
फिल्मों में एंट्री के बाद अचानक गुम होने वालों में अगला नाम आता है नफीसा अली का। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली व 1976 में मिस इंडिया रह चुकीं नफीसा, इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है । जिन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू तो किया लेकिन लम्बी पारी नहीं खेल सकीं।
अगर बात नफीसा के एक्टिंग कैरियर की हो तो नफीसा ने 1979 में आई फिल्म जुनून से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अभिनेता शशी कपूर थे। आपको बताते चलें की इस फिल्म की कहानी 1857 की क्रांति से प्रेरित थी। जिसमें नफीसा ने अपनी एक्टिंग के माध्यम से एक उम्दा अदाकारा होने का परिचय दिया था।

इस फिल्म के बाद दोबारा नफीसा को 1998 में अमिताभ बच्चन की पत्नी एक रूप में फिल्म मेजर साब में देखा गया। जहां इन्होने एक आर्मी डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। इन फिल्मों के अलावा नफीसा को सिर्फ इक्का दुक्का रोल ही करते हुए देखा गया है। या यूं भी कहा जा सकता है नफीसा ने बॉलीवुड में कभी सक्रिय रूप से काम किया ही नही है।


Click it and Unblock the Notifications











