आशिकी फरमाने के बाद कहां गईं अनु अग्रवाल
बॉलीवुड में 90 के दशक की सफलतम फिल्मों में से एक। आशिकी में अपने दमदार अभिनय और मासूमियत भरे चेहरे से दर्शकों का दिल जीतने वाली अदाकारा। अनु अग्रवाल का भी शुमार उन अभिनेत्रियों में से है जो बॉलीवुड में ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकीं।
अगर बात अनु के अभिनय की हो तो इस फिल्म के बाद अनु किसी भी दमदार रोल में नहीं दिखीं। 90 के दशक में इन्हें फ़िल्में तो करीब दर्जन भर मिली लेकिन उनमें इनकी परफार्मेन्स कुछ ख़ास नहीं थी। जिस वजह से दर्शकों ने इन्हें सिरे से ख़ारिज कर दिया।



Click it and Unblock the Notifications











