श्रीदेवी की बायोपिक के लिए बॉलीवुड में होगा घमासान, पीछे रह जाएंगे बोनी कपूर?
श्रीदेवी की मौत के बाद से ही उनकी कहानी को परदे पर उतारने के लिए लोगों में होड़ लगना शुरू हो चुकी थी। लेकिन फिर खबर आई थी कि बोनी कपूर श्रीदेवी पर एक बायोपिक बनाएंगे। लेकिन बात आई गई हो गई। इसके बाद बोनी ने श्री, श्रीदेवी, हवाहवाई जैसे कुछ टाइटल रजिस्टर करवाए लेकिन पता चला कि वो श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं।
श्रीदेवी को गुज़रे लगभग एक साल हो चुका है और अब खबर है कि बॉलीवुड में डायरेक्टर्स की बाढ़ लग चुकी है जो श्रीदेवी पर फिल्म बनाने के लिए काफी उत्सुक है। हर किसी के पास बायोपिक की एक स्टोरीलाइन भी है। इसलिए बोनी कपूर अब नींद से जाग चुके हैं और फौरन काम शुरू कर चुके हैं।

बोनी नहीं चाहते कि उनके अलावा, श्रीदेवी पर कोई और फिल्म बनाए। इसलिए बोनी कपूर जल्द से जल्द श्रीदेवी की कहानी कॉपीराइट करवाना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं, श्रीदेवी पर किताब लिखने वालों का भी हुजूम जमा हो गया है और बोनी कपूर जल्दी ही उनमें से किसी को श्रीदेवी पर किताब लिखने की मंज़ूरी दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications