कानपुर का दरिंदा विकास दुबे गिरफ्तार, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- "सरेआम फांसी दो"
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे को कई दिन बीत जाने के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन के लिए विकास दुबे पहुंचा था जहां उसे पुलिस से धर दबोचा। इस मामले में सोशल मीडिया विकास दुबे को लेकर तरह तरह की बातें कर रहा है। कोई कह रहा है कि विकास दुबे को फांस दे दो तो कोई पुलिस कार्यवाही पर सवाल उठा रहा है।
ऐसे में फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित का रिएक्शन सामने आया है। अशोक पंडित ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर विकास दुबे को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। साथ ही योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के भय के कारण ही हुआ कि विकास दुबे जैसा कुख्यात आरोपी अपने बिल से बाहर निकल आया। बता दें विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर विकास दुबे ट्रेंड कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











