कभी फुटपाथ पर पैसे देकर सोते थे अनुराग कश्यप, इस आदत के चलते बीवी ने घर से किया था बाहर

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap shares struggle story: अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक माने जाते हैं। उनके निर्देशन में बनी कई फिल्में जबरदस्त हिट हुई है। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 3 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म की स्क्रीनिंग भी की गई है जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं, हाल में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कई विस्फोटक खुलासे किए हैं।

दरअसल, अनुराग कश्यप उन सेलेब्स में शुमार है जिन्होंने अपने मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। हाल ही में Mashable India को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि आज सबसे सफल निर्देशक में शुमार अनुराग कश्यप ने कभी बुरा समय भी देखा था।

अनुराग कश्यप ने बताया कि वो संघर्ष के दिनों में मुंबई के जुहू सर्किल में एक गार्डन में सो जाया करते थे।कई बार वहां से जब उन्हें भगा दिया जाता था तब वो वरसोवा लिंक रोड के फुटपाथ पर सोने के लिए पहुंच जाते थे वहां सोने के लिए 6 रुपए देने पड़ते थे और सभी फुटपाथ पर लाइन बनाकर सोते हैं।

जब लगी शराब की लत

जब लगी शराब की लत

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे एक समय ऐसा भी आया जब वो कई प्रोजेक्ट से बाहर हो गए और उन्हें शराब की लत ग गई। अनुराग कश्यप ने यह खुलासा भी किया कि करियर को लेकर वो डिप्रेशन में चले गए थे और इस वजह से उन्हें शराब की लत लग गई थी।

ठप पड़ गया था काम

ठप पड़ गया था काम

अनुराग कश्यप ने बताया- ये तब की बात है जब 'पांच' रुक गई थी, ब्लैक फ्राइडे ठप हो गई था। ऑल्विन कालीचरण भी बंद हो गई थी। एक और फिल्म को रोका गया था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। मुझे 'तेरे नाम' और 'कांटे' से भी बाहर कर दिया गया था। मैं शराब के साथ ये सारी लड़ाइयां लड़ रहा था। मैंने जिन प्रोजेक्ट को लिखा था और जिनका मैं हिस्सा था, उस फिल्मों से मुझे निकाल दिया गया था। वह एक बहुत बुरा दौर था, और यह इंडस्ट्री के साथ, सिस्टम के साथ, गुस्से में जमा हो गया।

जब एक्स-वाइफ ने किया था घर से बाहर

जब एक्स-वाइफ ने किया था घर से बाहर

अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्हें शराब की लत इस कदर लग गई थी कि घरवाले भी परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा- 'मैंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और शराब पीने लगा था। मैंने डेढ़ साल तक खूब शराब पी थी। मेरी शराब की लत से परेशान होकर एक्स वाइफ आरती ने मुझे घर से निकाल दिया था।'

Read more about: anurag kashyap bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X