..................... अली अब्बास जफर का बड़ा प्रोजेक्ट, 1984 सिख दंगो पर बनाएंगे फिल्म? Bollywood Director Ali abbas zafar making a Film on 1984 Sikh Riots - Hindi Filmibeat

अली अब्बास जफर का बड़ा प्रोजेक्ट, 1984 सिख दंगो पर बनाएंगे फिल्म? लीड रोल में दिलजीत दोसांझ

मशहूर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर को लेकर मशहूर है कि वो जब भी किसी फिल्म के साथ सामने आते हैं वो काफी बड़ा धमाका करती है। अली ने सुलतान, भारत और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। लेकिन इस समय एक बड़ी खबर उनको लेकर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। पता चला है कि अली अब्बास जफर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि 1984 सिख दंगो पर आधारित होगी।

इसके अलावा खबर है कि इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे जिसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। लोग इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ali abbas zafar, अली अब्बास जफर

पिंकविला की एक खबर की मानें तो अली अब्बास जफर की इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरु हो चुकी थी। खबर ये भी है कि वो इस फिल्म से उस दौरान हुई कुछ मानवीय घटनाओं पर जोर देती नजर आने वाली हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अली अब्बास जफर एक धमाकेदार वेब सीरीज तांडव को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

सैफ अली खान

सैफ अली खान

इस फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं जो कि दमदार कहानी के साथ एक बेहतरीन सीरीज कर रहे हैं।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

उनके अलावा इसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान आय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी जैसे कलाकार दिखने वाले हैं।

15 जनवरी को रिलीज

15 जनवरी को रिलीज

ये वेब सीरीज 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है जिसका इंतजार अली अब्बास जफर और सैफ अली खान के फैंस कर रहे हैं।

1984 सिख दंगो पर फिल्म

1984 सिख दंगो पर फिल्म

बात करें दिलजीत दोसांझ की तो 1984 सिख दंगो पर आधारित फिल्म में उनका किरदार काफी पॉजिटिव नजर आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X