दीपिका के एक्शन में अक्षय मददगार

फिल्म में भरपूर एक्शन और मसाला है. इसमें दीपिका के भी जबर्दस्त एक्शन सीन हैं. हालांकि दीपिका की बॉडी स्वयं एथलीट बॉडी है और वह एक्शन भी अच्छा कर लेती है लेकिन जब साथ में अक्षय कुमार जैसा एक्शन खिलाड़ी हो तो बात ही क्या..?
फिल्म में दीपिका ने भी अक्षय कुमार की तरह खतरनाक स्टंट सीन किये हैं और इसमें अक्षय ने उसकी काफी सहायता की. एक तरह से वे एक्शन के मामले में दीपिका के गुरु बन गये हैं.
इसका मतलब यह है कि जिस तरह एक्शन में अक्षय सबसे टाप पर हैं, उसी तरह दीपिका भी नायिकाओं में सबसे टाप की एक्शन नायिका बन जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications