..................... At 85, evergreen Dev Anand busy as ever | 85 वर्ष की उम्र में भी व्यस्त हैं देव आनंद - Hindi Filmibeat

85 वर्ष की उम्र में भी व्यस्त हैं देव आनंद

By Staff

Dev Anand
मुंबई, 26 सितम्बरः शुक्रवार को अपना 85वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता-निर्देशक देव आनंद लंदन जाने से एक दिन पहले पार्टी करने के मूड में दिखे।

आनंद ने कहा, "शुक्रवार को मैं अपने स्टूडियो में ही रहूंगा और इंडस्ट्री के सभी दोस्त मुझे शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।" इस अवसर पर पार्टी की योजना तो नहीं है, लेकिन आनंद कहते हैं, "जितने लोग मुझसे मिलने पहुंचेंगे, उससे वहां का माहौल एक पार्टी की तरह ही हो जाएगा।"

शनिवार को आनंद अपनी पुस्तक 'रोमांसिंग विद लाइफ' के अंतरराष्ट्रीय अंक के सिलसिले में लंदन जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे सुंदर पल होगा।"

लंदन से 5 अक्टूबर को वापिस लौटने के बाद वे अपनी अगली फिल्म 'चार्जशीट' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। वे इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ ही इसमें अभिनय भी कर रहे हैं।

वे कहते हैं, "लंदन से लौटने के बाद अपनी फिल्म के लिए मैं आशा भोंसले का एक गाना रिकॉर्ड करूंगा। उसके बाद अगली शूटिंग के लिए पंचगनी जाऊंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X