माही की मौत से ग़मज़दा है बॉलीवुड

वो लोग जिन्होने दो दिनों पहले तक माही का नाम तक नहीं सुना पिछले 86 घंटों से माही के सही सलामत बोरवेल से बाहर आ जाने की कामना कर रहे थे। इस खबर से बॉलीवुड के सितारे भी अछूते नहीं रहे। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर दबंग सलमान खान तक ने जैसे ही माही के बच ना सकने की खबर सुनी तो तुरन्त ही नेटवर्किंग साइट पर अपने फैन्स के साथ इस दुखबर पर अपनी राय जाहिर की।
सलमान ने कुछ समय पहले ही ट्वीटर पर लिखा "मै बहुत गुस्से में हूं, आखिर ये बेवकूफ लोग बोरवेल को ढंक कर क्यों नहीं रखते। बेचारी माही।"
अमिताभ ने लिखा "मै चाहता हूं कि ये खबर गलत हो, लेकिन अधिकारियों के द्वारा ये सुनने के बाद कि माही नहीं बची..बहुत दुख की बात है।" अमिताभ ने ये भी लिखा "हमने आईसीएम सफलता से लांच कर ली लेकिन बेचारी छोटी बच्ची को बचा नहीं पाए जो बोरवेल में गिर गई थी।"
अधिकारियों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करने के बाद सलमान खान ने आर्मी के उन जवानों, जो पिछले 86 घंटों से लगातार माही को बचाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे थे, के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए लिखा "आर्मी जवानों के लिए हैट्स ऑफ जिन्होने बिना किसी स्वार्थ के ये काम किया, जय जवान"
ज्ञात हो कि 4 साल की माही गुड़गांव के पास एक गांव मनेसर में अपने परिवार के साथ रहती थी और बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर ही शाम के वक्त अपने घर के पास बने एक बोरवेल में खेलते समय गिर गई थी और तब से लेकर आज सुबह तक आर्मी जवान इस नन्हीं जान को बचाने की कोशिश में लगे थे। आज दिन में करीब 2 बजे जवानों ने माही को बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी खत्म हो चुकी सांसो को बचाने में कामयाब ना हो सके।


Click it and Unblock the Notifications











