Bollywood Debuts 2014- सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगे ये नये चेहरे

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सितारों की लिस्ट में कुछ नये नाम और चेहरे जुड़ते हैं। साल 2014 में भी कुछ नये चेहरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आए और कुछ जल्द ही आने वाले हैं। इन सितारों में से अधिकतर तो बॉलीवुड के जाने माने सितारों के बच्चें ही हैं और बचपन से ही बॉलीवुड में आने का सपना लेकर बड़े हुए हैं। इनके लिए स्टारडम और कामयाबी कोई बड़ी चीज नहीं है और इन्हें मीडिया से लेकर अपने फैंस सबको हैंडल करना भी आता है। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए स्टारडम काफी नया है और जिन्हें इस चकाचौंध की आदत डालने के लिए थोड़े वक्त की जरुरत होती है।

इस साल अभी तक बॉलीवुड में कई नये चेहरों का पदार्पण हो चुका है। साल की शुरुआत ही हुई जय हो फिल्म से जिसके जरिये बॉलीवुड में बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाली डेजी शाह ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। डेजी शाह को सलमान खान की बतौर हिरोइन कास्ट किया गया। हालांकि डेजी शाह और सलमान खान दोनों की जोड़ी लोगों को कुछ खास नहीं भाई।

जय हो से ही एक और नये चेहरे सना खान ने भी अपने एक्टिगं करियर की शुरुआत की। सना खान जिसने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और बिग बॉस से इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की ने जय हो में भी एक बेहतरीन किरदार निभाया। आइये देखते हैं और कौन कौन से नये चेहरे बॉलीवुड में अभी आने बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X