बड़ा मुश्किल है भांगड़ा पर कूल्हे मटकाना : एम्मा ब्राउन
नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों में कमर मटकाना बेहद कठिन काम है ये हमारा नहीं बल्कि अभिनेत्री एम्मा ब्राउन का कहना है जो बॉलीवुड फिल्म 'यमला पगला दिवाना' में सन्नी देओल की पत्नी की भूमिका निभा रही है। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री ब्राउन का कहना है कि भांगड़ा की धुनों पर थिरकना काफी कठिन है। एम्मा ने बताया, 'बॉलीवुड में यह मेरी पहली फिल्म थी और यहां काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा। बॉलीवुड में नृत्य वाले दृश्य करना काफी मजेदार है लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करना काफी कठिन भी है।"
पढ़े : यमला पगला दीवाना से जुड़ी चटपटी बातें
उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म के कोरियोग्राफर और उन सभी अभिनेत्रियों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने नृत्य सीखने में मेरी मदद की। मैंने वहां काफी कठिन परिश्रम किया।" पहली बार दो साल पहले भारत आने वाली इस अभिनेत्री ने 'यमला पगला दिवाना' में सन्नी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 14 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में सन्नी के अलावा बॉबी देओल और धर्मेद्र भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications