#beef ban पर बॉलीवुड में बवाल..इन सितारों ने जताई नाराजगी
[बॉलीवुड न्यूज] महाराष्ट्र सरकार ने जब से राज्य में गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, चारों ओर इसे लेकर विवाद गहराया हुआ है। आम आदमी समेत कई बॉलीवुड सितारे भी इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। बॉलीवुड का एक हिस्सा है जो इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बता रही है। वहीं, कुछ लोग इस विवाद को नहीं बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।

इस कानून का विरोध करने वालों में फरहान अख्तर, आयुष्मान खुराना, रिचा चड्ढा और रवीना टंडन जैसे सितारे शामिल हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 19 साल से लंबित गोमांस प्रतिबंध कानून को सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी मिली है। लिहाजा, राज्य सरकार इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है।
कई बॉलीवुड कलाकरों को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने इस प्रतिबंध को मानवाधिकारों का हनन करार दिया है। बहरहाल, नीचे फिल्मी सितारों के ट्विट पढ़ें, जिसमें कुच मजेदार हैं, तो कुछ सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











