हिट फिल्म के लिए तरसता बॉलीवुड

By Jaya Nigam

पिछले साल 25 दिसंबर में बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म 3 ईडियट्स आने के बाद से बॉलीवुड एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहा है। साल 2010 के चार महीने बीतने पर हैं। लेकिन इस साल अब तक एक भी ऐसी फिल्म नहीं आयी जो वितरकों को मुनाफा दे सकी हो।

अच्छी फिल्में नहीं आयीं

सुपर सिनेमा ट्रेड पब्लिकेशन के संचालक विकास मोहन ने बताया कि साल के पहले तीन महीनों में बॉलीवुड को कम से कम 300 से 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बॉलीवुड के पास दिखाने के लिए एक भी सफल फिल्म नहीं है। वह कहते हैं कि "निर्माता अगर आईपीएल या अन्य दूसरे कारणों का हवाला देते हैं तो ये गलत है क्योंकि सच्चाई ये है कि बॉलीवुड ने एक भी अच्छी फिल्म इस दौरान नहीं बनाई।"

अमिताभ भी फ्लॉप रहे

आईबीओ नेटवर्क डॉट कॉम के मुताबिक बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन तक एक हिट फिल्म नहीं दे सके। इस साल अब तक अमिताभ की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म अपनी लागत बटोरने तक में कामयाब नहीं हो सकी। नेटवर्क के अनुसार अमिताभ की फिल्म 'तीन पत्ती' का जादू ताश के पत्तों की तरह ढह गया। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म ने केवल 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वैसे कुछ लोग इस फिल्म की असफलता की वजह बेन किंग्सले को भी मानते हैं। लेकिन अमिताभ की बहुप्रतीक्षित फिल्म रण का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। इस फिल्म ने कुल 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

उम्मीद कायम है

सलमान खान की फिल्म वीर ने 42 करोड़ रुपये जुटाए लेकिन अपनी लागत के भारी-भरकम बजट के सामने यह फ्लॉप साबित हुई। इसी तरह 25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण की 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' भी मुनाफा नहीं जुटा पाई। वह कहते हैं कि समान्यत: बड़ी हिट फिल्में गर्मियों के बाद और दीवाली से पहले ही आती हैं। ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में बॉलीवुड अपने घाटे की भरपाई कर लेगा। आने वाले दिनों में 'हाउसफुल', 'काइट्स', 'राजनीति', 'रावण' और 'एक्शन रीप्ले' जैसी बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय जैसे बड़े सितारे काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X